फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Colourful cultural presentation captivated the audience at the closing ceremony of Kansa fair.

Agra News: कंस मेले के समापन पर रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुति ने मोहा

Thu, 10 Sep 2026 01:07 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 10 Sep 2026 01:07 AM IST
विज्ञापन
Colourful cultural presentation captivated the audience at the closing ceremony of Kansa fair.
फतेहाबाद फोटो।कंस मेले के समापन समारोह में फीता काटकर सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ करते मुख्
फतेहाबाद। कस्बे में आयोजित तीन दिवसीय ऐतिहासिक कंस मेले का मंगलवार रात सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ समापन हो गया। कंस मेला कमेटी की ओर से आयोजित समापन समारोह में रंगारंग प्रस्तुति ने दर्शकों का मन मोह लिया। समापन समारोह में मुख्य अतिथि डॉ. मंजू भदौरिया, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रशांत पौनिया और पूर्व मंत्री रामसकल गुर्जर रहे।
विज्ञापन

जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा फतेहाबाद ब्रज क्षेत्र का हिस्सा है। भगवान श्रीकृष्ण ने इस क्षेत्र में अनेक लीलाएं की हैं। कंस मेला एक सदी से भी अधिक पुरानी परंपरा है। इस ऐतिहासिक मेले को आने वाले समय में और भव्य स्वरूप देना सभी की जिम्मेदारी है। भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि कंस मेला फतेहाबाद की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक पहचान है। ऐसे आयोजनों से क्षेत्र की धार्मिक परंपराएं और संस्कृति नई पीढ़ी तक पहुंचती हैं। पूर्व मंत्री रामसकल गुर्जर ने कहा धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं को जीवंत रखने के लिए इस तरह के मेलों का आयोजन लगातार होते रहना चाहिए।
विज्ञापन

समापन समारोह में दधि लीला मेला कमेटी और कंस मेला कमेटी की ओर से मेले के आयोजन में सहयोग करने वाले अधिकारियों, पदाधिकारियों और उत्कृष्ट झांकियां प्रस्तुत करने वालों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में बबीता शल्या, रवि शल्या, उमाशंकर गुप्ता, अंकिता गुप्ता, आकांक्षा मेरठिया, कुलदीप वर्मा, मयंक गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed