{"_id":"6c75afd821080ed69ed85d6c3b4ccbd0","slug":"colors-appeared-on-the-streets-of-the-city-of-culture-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर की सड़कों पर दिखे संस्कृति के रंग ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर की सड़कों पर दिखे संस्कृति के रंग
ब्यूरो अमर उजाला, आगरा
Updated Wed, 28 Oct 2015 02:25 AM IST
विज्ञापन
शहर की सड़कों पर मंगलवार को देश की विभिन्न संस्कृतियों की सुंदर झांकी देखने को मिली। बिहु, मणिपुरी, राजस्थानी, कालबेलिया, डांडिया आदि लोक नृत्य करते हुए कलाकारों की टोली आगे बढ़ रही थी। कोस तो दूर चंद कदम पर वाणी बदल जा रही थी।
संस्कार भारती नाट्य केंद्र की ओर से आयोजित 12वें अखिल भारतीय नाट्य एवं नृत्य महोत्सव की कड़ी में मंगलवार को राजा की मंडी रेलवे स्टेशन से शहीद स्मारक तक रंग जुलूस निकाला गया।
देशभर से आए कलाकार अपने क्षेत्र के लोक नृत्यों को प्रदर्शित करते चल रहे थे। यही नहीं प्रस्तुतियों के माध्यम से देश को स्वच्छ बनाने, महिला सशक्तिकरण और अनेकता में एकता आदि सामाजिक संदेश भी दिए जा रहे थे।
विज्ञापन
लोग छतों पर और खिड़कियों खड़े हो इसका लुत्फ उठा रहे थे। रंग जुलूस का शुभारंभ संयोजक डा. राहुल राज, संस्कार भारती नाट्य केंद्र के अध्यक्ष पंकज सक्सेना, नाट्य निदेशक उमाशंकर मिश्र और डा. गीता तिवारी ने हरी झंडी दिखाकर किया। यह राजा की मंडी रेलवे स्टेशन से शुरू होकर देहली गेट, बाग फरजाना, चर्च रोड, सूरसदन, संजय प्लेस होते हुए शहीद स्मारक पहुंचा। बुधवार को मिल्टन पब्लिक स्कूल में पुरस्कार वितरण होगा।
झाड़ू लगाते चल रही थी टोली
रंग जुलूस में सबसे पीछे शाहजहांपुर की अनुभूति संस्था के बैनर तले दर्जन भर युवा झाड़ू लगाते हुए चल रहे थे। वहीं सबसे आगे तमिलनाडु के कलाकार विभिन्न देवी-देवताओं के स्वरूप में आकर्षण का केंद्र थे।
जाम भी लगा
आगरा। रंग जुलूस रूट में ट्रैफिक संभालने के इंतजाम नहीं किए गए थे। इससे देहली गेट, बाग फरजाना में जाम लग गया। जुलूस निकलने के काफी देर बाद ट्रैफिक सामान्य हो सका।