{"_id":"67330244852dc40f8a0230ae","slug":"collision-between-canter-and-tractor-five-people-injured-driver-s-condition-critical-2024-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura: कैंटर और ट्रैक्टर में आमने-सामने की भिड़ंत, पांच लोग घायल; चालक की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura: कैंटर और ट्रैक्टर में आमने-सामने की भिड़ंत, पांच लोग घायल; चालक की हालत गंभीर
Tue, 12 Nov 2024 12:52 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Tue, 12 Nov 2024 12:52 PM IST
सार
मथुरा में मांट रोड पर कैंटर और ट्रैक्टर में आमने-सामने से भीषण भिड़ंत हो गई। हादसे में पांच लोग घायल हुए हैं, जिनमें से कैंटर चालक की हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन
क्षतिग्रस्त कैंटर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मथुरा के राया में सोमवार की रात को मांट रोड़ पर धान लेकर जा रहे कैंटर की ईंट लेकर आ रहे ट्रैक्टर ट्राली से भिड़ंत हो गई। हादसे में पांच लोग घायल हो गए। कैंटर चालक की हालत गंभीर है।
बताया गया है कि मुखित्यार सिंह, समशेर सिंह, अली हुसैन निवासीगण हसनगढ़ जलेसर एटा सहित आठ किसान कैंटर से धान लेकर सोनीपत मंड़ी जा रहे थे। राया मांट रोड़ पर गांव थना अमर सिंह के पास सुरीर से ईंट लेकर आ रहे ट्रैक्टर ट्राली से आमने सामने भीषण भिड़ंत हो गई। कैंटर चालक विजय सिंह निवासी समदपुर निवासी सादाबाद और किसान मुखित्यार, अली हुसैन सहित समशेर निवासीगण हसनगढ़ जलेसर और ट्रैक्टर चालक नेक कुमार निवासी अवैरनी बलदेव घायल हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक अजय कौशल मयफोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। दोनों वाहनों को मार्ग से हटवा कर रास्ता साफ कराया गया।