फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   College Operator’s Nephew Accused of misdeed Class 11 Student Blackmailing Obscene Video

11वीं की छात्रा से दरिंदगी: कॉलेज संचालक के भतीजे ने लूटी आबरू, फिर की ऐसी हरकत; जानकर खौल उठेगा खून

Mon, 07 Sep 2026 07:52 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Mon, 07 Sep 2026 07:52 AM IST
सार

आगरा में कॉलेज संचालक के भतीजे पर 11वीं की छात्रा को धमकाकर दुष्कर्म करने और अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का आरोप है। वीडियो वायरल होने के बाद परिजनों को घटना की जानकारी हुई, लेकिन प्राथमिकी दर्ज होने के 12 दिन बाद भी आरोपी गिरफ्तार नहीं हुआ है।
 

विज्ञापन
College Operator’s Nephew Accused of misdeed Class 11 Student Blackmailing Obscene Video
छात्रा सांकेतिक फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के थाना एकता क्षेत्र में एक इंटर काॅलेज के संचालक के भतीजे ने छात्रा से दुष्कर्म किया। उसका मोबाइल से अश्लील वीडियो भी बनाया। इसके बाद ब्लैकमेल करने लगा। विरोध पर भाई को भी जान से मारने की धमकी दी। वीडियो वायरल होने पर छात्रा के परिजन को जानकारी हुई। प्राथमिकी दर्ज होने के 12 दिन बाद भी आरोपी नहीं पकड़ा जा सका है।
विज्ञापन


 

पीड़िता की मां ने बताया कि कि 17 वर्षीय बेटी को आदित्य सिंह डेढ़ महीने से परेशान कर रहा था। वह एक काॅलेज के संचालक का भतीजा है। बेटी का शारीरिक और मानसिक शोषण कर रहा था। व्हाट्सएप काॅल पर बात करने का दबाव बनाता था। मना करने धमकी देता। गांव के लोगों से उन्हें बेटी के वीडियो वायरल होने की जानकारी मिली। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल कराया है। कोर्ट में बयान भी कराए हैं। पीड़ित किशोरी ने पुलिस को बताया कि वह आरोपी के विद्यालय से कक्षा 11 की पढ़ाई कर रही है। 19 जुलाई की रात 1 बजे आरोपी घर आया। डरा धमकाकर बाइक से अपने घर ले गया। नशीली कोल्डड्रिंक पिलाकर दुष्कर्म किया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

काॅलेज पहुंचकर हंगामा, टीसी थमा दी
छात्रा से हुई घटना के मामले में 12 दिन पहले प्राथमिकी दर्ज कराई गई। मगर पुलिस अब तक उसे गिरफ्तार नहीं कर सकी। यही कहा गया कि टीम बना दी गई है। पीड़ित परिजन ने शनिवार को काॅलेज में पहुंचकर हंगामा किया। आरोप है कि इस पर संचालक ने उन्हें बेटी की टीसी थमा दी। समझाैते का भी दबाव बनाया गया। एडीसीपी क्राइम हिमांशु गाैरव ने बताया कि मामले में कार्रवाई की जा रही है। टीम का गठन किया गया है। आरोपी नीट की तैयारी कर रहा है। वह घर से भाग गया है। उसकी जल्द गिरफ्तारी की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed