फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   College

इंस्पायर अवार्ड योजना में लापरवाही पर 399 कॉलेजों को नोटिस

Wed, 23 Sep 2020 10:48 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 23 Sep 2020 10:48 PM IST
विज्ञापन
College
मैनपुरी। इंस्पायर अवार्ड योजना में जिले के वित्तविहीन कॉलेज रुचि नहीं ले रहे हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक ने 399 कॉलेजों को नोटिस जारी कर 30 सितंबर तक संबंधित विद्यालयों से आवेदन कराने के निर्देश दिए हैं। लापरवाही करने वाले प्रधानाचार्यों को कार्रवाई की चेतावनी भी दी है।
विज्ञापन

शासन से विज्ञान के क्षेत्र में मेधाओं को आगे बढ़ाने के लिए इंस्पायर अवार्ड योजना का संचालन किया जा रहा है। इस योजना में एक जून से आवेदन शुरू हो गए थे। प्रत्येक कॉलेज से कक्षा छह से 10 तक के पांच-पांच मेधावियों का आवेदन किया जाना है। अभी तक मात्र 70 कॉलेजों के 278 छात्र-छात्राओं ने ही योजना के लिए पंजीकरण कराया है। जिला विद्यालय निरीक्षक मनोज कुमार वर्मा ने नाराजगी प्रकट करते हुए संबंधित कॉलेजों को व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से नोटिस जारी करते हुए निर्देश दिए हैं कि सभी कॉलेज निर्धारित तिथि तक छात्र-छात्राओं का इंस्पायर अवार्ड योजना के तहत आवेदन कराना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन

जनपद स्तर पर चयन होने पर मिलेंगे 10 हजार
इंस्पायर अवार्ड योजना के तहत आवेदन करने वाले छात्र-छात्राओं के मॉडल का चयन दिल्ली स्थित योजना मुख्यालय से किया जाएगा। चयनित छात्र-छात्राएं अपने मॉडल के साथ जनपद स्तर पर आयोजित होने वाली प्रदर्शनी में भाग लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जनपद स्तर पर चयन होने पर चयनित को 10 हजार रुपये की धनराशि मिलेगी। जिससे वह प्रदेश स्तर पर चयन के लिए अपने मॉडल तैयार कर सकेगा। प्रदेश स्तर पर चयन होने पर 20 हजार रुपये की धनराशि प्रदान की जाएगी। प्रदेश स्तर पर चयन होने के बाद राष्ट्रीय स्तर पर भी चयन किया जाएगा।
सभी कॉलेज इंस्पायर अवार्ड योजना के लिए आवेदन कराना सुनिश्चित करें। इस कार्य में लापरवाही करने वालों पर कार्रवाई होगी।
- मनोज कुमार वर्मा, जिला विद्यालय निरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed