{"_id":"61f97f3ddabaef075e38d6bd","slug":"college-is-not-paying-attention-to-practical-work-mainpuri-news-agr523043445","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोर्ड परीक्षार्थियों की प्रयोगात्मक परीक्षाओं पर नहीं दिया जा रहा ध्यान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोर्ड परीक्षार्थियों की प्रयोगात्मक परीक्षाओं पर नहीं दिया जा रहा ध्यान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट के छात्र-छात्राएं अपनी प्रयोगात्मक परीक्षाओं को लेकर चिंतित हैं। कॉलेजों में अभी तक प्रयोगात्मक कार्य नहीं कराए गए हैं। डेढ़ महीने से कॉलेज बंद चल रहे हैं। चुनाव बाद यदि परीक्षा होती हैं तो छात्र-छात्राओं के सामने बड़ा संकट खड़ा होगा। छात्र-छात्राओं के साथ ही अभिभावकों को भी अपने बच्चों के भविष्य की चिंता सता रही है।
शासनादेश के तहत जनवरी में प्रयोगात्मक परीक्षाएं होनी थीं लेकिन कोरोना महामारी के कारण नहीं हो सकीं। कॉलेजों में 31 दिसंबर तक प्रयोगात्मक कार्य पूरा कराए जाने के निर्देश दिए गए थे। अधिकतर कॉलेजों में अभी तक छात्र-छात्राओं की फाइल तक तैयार नहीं हुई है। एससीजीपी कॉलेज के छात्र रमन ने बताया कि उसके यहां अभी तक मात्र दो प्रोजेक्ट तैयार कराए गए हैं। जबकि आठ प्रोजेक्ट शेष हैं। एसएन इंटर कॉलेज के छात्र देवव्रत ने बताया कि उसके यहां अभी तक प्रयोगात्मक कार्य के नाम पर कुछ नहीं कराया गया है। यदि प्रयोगात्मक परीक्षा हो जाए तो छात्र कुछ नहीं कर पाएंगे। एमआरएलबी इंटर कॉलेज की छात्रा रीतू ने बताया कि उसके यहां अभी तक मात्र एक प्रोजेक्ट तैयार कराया गया है। लैब के नाम पर छात्र-छात्राओं को कोई जानकारी नहीं दी गई है।
सभी प्रधानाचार्यों और विषय अध्यापकों की जिम्मेदारी है कि वे प्रयोगात्मक कार्य समय से पूरा कराएं। यदि शिकायत मिलती है तो सबंधितों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
मनोज कुमार वर्मा, जिला विद्यालय निरीक्षक