{"_id":"6a4c10ea02f5342c470d841e","slug":"college-admissions-are-a-scramble-residential-institutions-are-deserted-agra-news-c-25-1-agr1063-1102002-2026-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: महाविद्यालयों में प्रवेश के लिए मारामारी, आवासीय संस्थानों में सन्नाटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: महाविद्यालयों में प्रवेश के लिए मारामारी, आवासीय संस्थानों में सन्नाटा
विज्ञापन
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय
आगरा। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों में स्नातक प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए मारामारी है। दूसरी तरफ विवि के आवासीय संस्थानों में कई कोर्सों में नाममात्र के आवेदन आ रहे हैं। ऐसी स्थिति वित्तविहीन विद्यालयों की बनी हुई है। समर्थ पोर्टल पर आवेदन की तिथि बढ़ाने के बाद भी संस्थानों के सभी कोर्सों की सीटें भरना आसान नजर नहीं आ रहा है।
सेंट जोंस, आरबीएस और आगरा कॉलेज में बीए, बीएससी और बीकॉम प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए सीटों के मुकाबले तीन से चार गुना तक आवेदन आए हैं। ऐसे में एक-एक सीट पर प्रवेश के लिए छात्रों के बीच संघर्ष बना हुआ है। महाविद्यालयों ने कटऑफ सूची जारी कर प्रवेश प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। दूसरी तरफ विवि के आवासीय संस्थानों के कई कोर्स के लिए आवेदन की संख्या काफी कम है।
समर्थ पोर्टल पर करीब 60 हजार आवेदन आए हैं, जिसमें 75 फीसदी से अधिक महाविद्यालयों के बताए जा रहे हैं। आवासीय संस्थानों में करीब पांच हजार सीटें हैं, जिनके लिए आवेदन काफी कम हैं। दूसरी तरफ वित्तविहीन महाविद्यालयों में भी सीट न भरने की चिंता संचालकों को सता रही है। परीक्षा नियंत्रक डॉ. ओम प्रकाश का कहना है कि 20 जुलाई तक विद्यार्थी समर्थ पोर्टल पर प्रवेश के लिए पंजीकरण करा सकते हैं। अभी करीब दो सप्ताह का समय है।