फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Collectorate and tehsil employees will protest against Pratapgarh Case in Agra

आगरा: कलेक्ट्रेट और तहसीलों में आज रहेगी तालाबंदी, प्रतापगढ़ प्रकरण के विरोध में कर्मचारी करेंगे प्रदर्शन

Mon, 04 Apr 2022 12:10 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 04 Apr 2022 12:10 AM IST
सार

 प्रतापगढ़ में एसडीएम के वरिष्ठ सहायक को पीटने के विरोध में आगरा कलेक्ट्रेट और तहसीलों में कर्मचारी धरना-प्रदर्शन करेंगे, जिससे कामकाज बंद रहेगा। 

विज्ञापन
Collectorate and tehsil employees will protest against Pratapgarh Case in Agra
आगरा कलेक्ट्रेट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में कलेक्ट्रेट और जिले की सभी तहसीलों में सोमवार को तालाबंदी के कारण कामकाज बंद रहेगा। प्रतापगढ़ में एसडीएम द्वारा वरिष्ठ सहायक के साथ मारपीट प्रकरण के विरोध में मिनिस्ट्रियल कर्मचारी संघ के आह्वान पर कलेक्ट्रेट में धरना-प्रदर्शन होगा।

विज्ञापन

 
उत्तर प्रदेश मिनिस्ट्रियल कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष नरेंद्र भारद्वाज ने बताया कि प्रतापगढ़ की घटना के विरोध में प्रदेशव्यापी हड़ताल रहेगी। एसडीएम लालगंज ने पहले वरिष्ठ सहायक से मारपीट की। फिर जिला अस्पताल में गला दबाकर वरिष्ठ सहायक की हत्या की गई। 
विज्ञापन


मुकदमा दर्ज होने के बाद भी पुलिस व प्रशासन ने आरोपित एसडीएम की गिरफ्तारी नहीं की। विरोध में सोमवार को जिले की सभी छह तहसील व कलेक्ट्रेट में तालाबंदी रहेगी। धरना-प्रदर्शन के माध्यम से मुख्यमंत्री के  नाम पांच सूत्रीय मांगों का ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ये हैं मांगें

- आरोपित एसडीएम की गिरफ्तारी हो, सेवा से बर्खास्त किया जाए।
- मृतक कर्मचारी के आश्रितों को एक करोड़ रुपये की सहायता मिले।
- मृतक कर्मचारी के आश्रितों को तत्काल सेवायोजित किया जाए।
- एक सप्ताह में आरोपित की गिरफ्तारी नहीं होने पर उग्र आंदोलन होगा।
- कलेक्ट्रेट व तहसीलों में तालाबंदी के दौरान सभी सेवाएं बाधित रहेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed