फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Collectorate advocates started indefinite strike due to shifting of SDM court in agra hindi news

आगरा: कलेक्ट्रेट के अधिवक्ताओं ने शुरू की अनिश्चतकालीन हड़ताल, जानें क्या है मांग 

Mon, 18 Apr 2022 09:29 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 18 Apr 2022 09:29 PM IST
सार

कलेक्ट्रेट के अधिवक्ताओं ने अनिश्चतकालीन हड़ताल शुरू कर दी है। ये हड़ताल एसडीएम कोर्ट शिफ्टिंग के विरोध में की जा रही है। पहले चार दिन कलेक्ट्रेट और दो दिन सदर तहसील में एसडीएम का कोर्ट लगता था।

विज्ञापन
Collectorate advocates started indefinite strike due to shifting of SDM court in agra hindi news
एडीएम सिटी को ज्ञापन देते अधिवक्ता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में सदर तहसील एसडीएम की कोर्ट की शिफ्टिंग के विरोध में कलेक्ट्रेट में वकील सोमवार से बेमियादी हड़ताल पर चले गए हैं। इस दौरान दिनभर कामकाज ठप रहा। कलेक्ट्रेट बार ने शिफ्टिंग पर आपत्ति जताते हुए एडीएम सिटी को ज्ञापन सौंपा। एडीएम ने जिलाधिकारी से वार्ता के बाद मांग पर विचार करने का आश्वासन दिया है।

विज्ञापन


एसडीएम सदर की कोर्ट चार दिन कलेक्ट्रेट में लगती हैं, जबकि दो दिन सदर तहसील में। 2018 में भी कोर्ट की शिफ्टिंग को लेकर कलेक्ट्रेट और तहसील के वकील आमने-सामने आए थे। तब तत्कालीन डीएम एनजी रवि कुमार ने यह व्यवस्था बनाई थी। कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन अध्यक्ष बृजेंद्र रावत का कहना है कि पिछले दिनों की छुट्टियों में प्रशासन ने शिफ्टिंग का आदेश किया है। इससे कलेक्ट्रेट के राजस्व अधिवक्ताओं में रोष है। 

विज्ञापन

एडीएम सिटी ने दिया आश्वासन 

महासचिव लोकेंद्र शर्मा ने कहा कि पूर्व की भांति व्यवस्था बनाए रखने की मांग एडीएम सिटी अंजनी कुमार से की गई है। एडीएम सिटी ने डीएम से विचार विमर्श का आश्वासन दिया है।  सोमवार को कलेक्ट्रेट में राजस्व अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहे। अध्यक्ष बृजेंद्र रावत का कहना है कि शिफ्टिंग का आदेश वापस नहीं होने तक अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रहेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ज्ञापन देने वालों में ये रहे मौजूद 

ज्ञापन देने वालों में सुरेंद्र शर्मा, श्रीकृष्ण शुक्ला, बलवीर सिंह, सुरेंद्र सिंह, वेदप्रकाश, रविकांत गुप्ता, राजेश शर्मा, हरीमोहन गौतम, चंद्र प्रकाश रावत, संजय पचौरी, धर्मवीर तोमर, गजेंद्र यादव, अशोक त्यागी, ओम प्रकाश सिंह आदि अधिवक्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed