{"_id":"65ac96dbec1f9262c60b01e7","slug":"colleague-brother-accused-of-raping-daughter-of-female-employee-working-in-government-department-in-agra-2024-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"पड़ोसी निकला पापी: दीदी की सहकर्मी की बेटी को ले गया होटल, किया घिनौना काम; वीडियो भी बनाया...दहशत में पीड़िता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पड़ोसी निकला पापी: दीदी की सहकर्मी की बेटी को ले गया होटल, किया घिनौना काम; वीडियो भी बनाया...दहशत में पीड़िता
Sun, 21 Jan 2024 09:31 AM IST
भूपेन्द्र सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Sun, 21 Jan 2024 09:31 AM IST
सार
आगरा में आरोपी युवक दीदी की सहकर्मी की बेटी को होटल ले गया। वहां पर उसके साथ घिनौना काम किया। इसका वीडियो भी बनाया। इससे पीड़िता दहशत में है।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
ताजनगरी आगरा के सदर थाना क्षेत्र में एक सरकारी विभाग में कार्यरत महिला कर्मचारी की पुत्री के साथ सहकर्मी के भाई ने दुष्कर्म किया। विरोध करने पर अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी देकर शोषण करता रहा। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने दबिश देते हुए आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया है।
विज्ञापन
थाना क्षेत्र की रहने वाली महिला ने बताया कि वह सरकारी महकमे में नौकरी करती है। पति दूसरे जिले में सरकारी शिक्षक हैं। कॉलोनी की एक अन्य महिला भी उनकी सहकर्मी है। महिला का भाई आशु भी उसके साथ रहता है। सहकर्मी होने के कारण दोनों परिवारों का एक-दूसरे के घर आना-जाना था।
विज्ञापन
इस बीच आशु ने उनकी 17 वर्षीय पुत्री को बातों में फंसा लिया। अगस्त 2022 को आशु बहाने से बेटी को एक होटल ले गया। वहां पर उसे कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिला कर पिला दिया। इसके बाद अश्लील फोटो, वीडियो बना लिए। महिला ने बताया कि बेटी के होश आने पर जानकारी हुई तो उसने विरोध किया। इस पर महिला और आशु ने उसे शादी का झांसा देकर चुप करा दिया।
विज्ञापन
इसके बाद आरोपी फोटो दिखाकर ब्लैकमेंलिग करके शोषण करने लगा। आशु ने 12 जनवरी को उसके मोबाइल पर अश्लील फोटो वीडियो भेजकर धमकाना शुरू कर दिया। डर के कारण बेटी की तबीयत खराब हो गई। उसने घर से निकलना बंद कर दिया। एसीपी पीके राय ने बताया कि शिकायत पर पुलिस ने दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट में आशु और उसकी बहन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी को जेल भेजा गया है।