फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Cold wave is giving pain to bones and joints

Agra News: शीतलहर दे रही हड्डियों और जोड़ों को दर्द

Fri, 09 Feb 2024 11:10 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 09 Feb 2024 11:10 PM IST
विज्ञापन
Cold wave is giving pain to bones and joints
मैनपुरी। पहाड़ों पर हो रही बर्फवारी का असर अब मैदानी भाग में भी दिखने लगा है। जिले में चल रही शीतलहर से हड्डी के रोगियों की संख्या बढ़ गई है। अस्पताल में हड्डियों व जोड़ों के दर्द की समस्या से पीड़ित मरीज ज्यादा आ रहे हैं। महाराजा तेज सिंह जिला अस्पताल में आने 60 से 70 मरीज हड्डी संबंधी रोगों से पीड़ित आ रहे हैं। चिकित्सकों का कहना है कि इस तरह के रोगियों को ठंड से बचाव के तरीके अपनाने के साथ पौष्टिक भोजन लेना चाहिए।
विज्ञापन

भेले ही जिले में अब कोहरा न पड़ रहा हो, लेकिन शीतलहर चलने से ठिठुरन बनी हुई है। कंपकंपी वाली ठंड में हड्डियों व जोड़ों में दर्द के मरीजों की संख्या बढ़ गई है। अस्पताल में हड्डियों में दर्द, जोड़ों में दर्द, पुरानी चोट में दर्द होना, मांस पेशियों में जकड़न, कमर दर्द, घुटनों में दर्द, गठिया रोग और हड्डियों के बीच गैप वाले मरीजों में दर्द होने की समस्या ज्यादा सामने आ रही है। अस्पतालों में मरीजों की संख्या भी बढ़ रही है।
विज्ञापन

महाराजा तेज सिंह जिला अस्पताल के हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. आरके शुक्ला ने बताया कि रोजाना ओपीडी में 60 से 70 मरीज हड्डी संबंधी दर्द से पीड़ित आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि तापमान में कमी आने पर मौसम ठंडा होने से मांस पेशियां और नसें सिकुड़ने लगती हैं, जिससे हड्डियों और जोड़ों का दर्द बढ़ जाता है। विटामिन डी की कमी के कारण हड्डियों में लचीलापन कम हो जाता है, जिससे जोड़ों में अकड़न होती है और दर्द बनता है। बड़ी उम्र के लोगों में इस तरह की समस्याएं ज्यादा होती हैं। इस मौसम में लोगों को हड्डियों व जोड़ों में दर्द से बचाव के लिए ठंड से बचाव करने वाले तरीके अपनाने चाहिए। कोई भी परेशानी होती है, तो विशेषज्ञ चिकित्सक की सलाह से उपचार कराना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed