फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   cold storej

व्हाइट कैटेगरी से लटकी 110 कोल्ड स्टोरेज पर तलवार

Sat, 22 Oct 2016 12:41 AM IST
व्हाइट कैटेगरी से लटकी 110 कोल्ड स्टोरेज पर तलवार
व्हाइट कैटेगरी से लटकी 110 कोल्ड स्टोरेज पर तलवार Updated Sat, 22 Oct 2016 12:41 AM IST
विज्ञापन
cold storej
शहर के कोल्ड स्टोर फुल, किसान कर रहे इंतजार
 उद्योगों की कैटेगरी तय करने की नई नीति ने ताज ट्रिपेजियम जोन की इकाइयों के विस्तार और नए निर्माण पर संकट खड़ा कर दिया है। व्हाइट कैटेगरी से आगरा जिले के 110 कोल्ड स्टोरेज पर तलवार लटक गई है, जो प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की एनओसी के बिना संचालित हो रहे हैं और निर्माणाधीन हैं। अधिसूचना जारी होने के बाद सबसे पहले ऐसे ही कोल्ड स्टोरेज पर कार्रवाई होना तय है।
विज्ञापन

आगरा और अलीगढ़ मंडल में पूरे उत्तर प्रदेश के आधे से ज्यादा कोल्ड स्टोरेज संचालित हो रहे हैं। अकेले आगरा जिले में ही 240 से ज्यादा रजिस्टर्ड कोल्ड स्टोरेज हैं और करीब 80 बिना रजिस्ट्रेशन के ही चलाए जा रहे हैं। 30 कोल्ड स्टोर इस साल निर्माणाधीन हैं। इस तरह करीब 110 कोल्ड स्टोर प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से पर्यावरण मंजूरी के बिना ही बनाए गए हैं। शुरू करने से पहले ऐसे कोल्ड स्टोरेज को पर्यावरण मंजूरी लेनी होगी। व्हाइट कैटेगरी की अधिसूचना जारी होने के बाद ऐसे ही बिना एनओसी के बनाए गए कोल्ड स्टोरेज पर कार्रवाई हो सकती है। अधिसूचना के बाद अगर आवेदन किया गया तो इन्हें उसके बाद निर्मित होना माना जाएगा और व्हाइट कैटेगरी में अनुमति दी ही नहीं जा सकेगी। 
विज्ञापन

कल टीटीजेड के सभी औद्योगिक संगठनों की बैठक
ताज ट्रिपेजियम जोन के तहत सभी जिलों के औद्योगिक संगठनों और व्यापारिक संस्थाओं की बैठक आगरा में बुलाई गई है। मथुरा और फीरोजाबाद के उद्यमी व्हाइट कैटेगरी के ड्राफ्ट से बेहद चिंता में हैं। रविवार दोपहर में सांसदों के साथ आंदोलन की संयुक्त रणनीति तैयार करेंगे। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड चेयरमैन, केंद्रीय पर्यावरण मंत्री और संसदीय समिति से भी मिलने के लिए संपर्क किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


‘ताज ट्रिपेजियम जोन अथारिटी ने व्हाइट कैटेगरी पर आगरा का पक्ष ठीक ढंग से नहीं रखा है। पूरे जोन के उद्यमी परेशान हैं। हम इस मामले को हर स्तर पर ले जाएंगे। आगरा को उद्योग के लिहाज से भुतहा शहर तो कतई न बनने दिया जाएगा।’

राकेश गर्ग
प्रदेश अध्यक्ष, लघु उद्योग भारती

‘आलू की सबसे बड़ी बेल्ट आगरा है, लेकिन यहीं आलू रखने के लिए कोल्ड स्टोर नहीं लगा पाएंगे तो फिर कोल्ड चेन कैसे बनेगी। नई कैटेगरी से कोल्ड स्टोरेज को मुक्त करना चाहिए। उपज का खराब होना किसान नहीं, बल्कि देश का नुकसान है।’
भुवेश अग्रवाल
सेल चेयरमैन, कोल्ड चेन, नेशनल चेंबर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed