फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   cold storage licence will renew

48 कोल्ड स्टोरेज संचालकों को सशर्त जारी होगा लाइसेंस

Sun, 14 Feb 2021 11:29 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 14 Feb 2021 11:29 PM IST
विज्ञापन
cold storage licence will renew
मैनपुरी। किसानों की परेशानी देखते हुए कोल्ड स्टोरेज संचालकों को लाइसेंस देने के लिए उद्यान विभाग ने बीच का रास्ता निकाला है। इसके लिए कोल्ड स्टोरेज संचालकों को सशर्त लाइसेंस जारी किए जाएंगे। लाइसेंस नवीनीकरण के दौरान उनसे एक शपथ पत्र लिया जाएगा कि वे जल्द ही अग्निशमन विभाग की एनओसी भी उपलब्ध करा देंगे। ऐसा न करने पर उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

जिले में कुल 50 कोल्ड स्टोरेज संचालित हैं। इनमें से इस वर्ष 48 कोल्ड स्टोरेज का लाइसेंस नवीनीकृत होना है। सभी ने उद्यान विभाग को इसके लिए आवेदन किए हैं, लेकिन अग्निशमन विभाग की ओर से एनओसी न मिलने से ये आवेदन लटक गए हैं। दूसरी ओर 15 फरवरी से आलू का भंडारण शुरू होना है, ऐसे में उद्यान विभाग और कोल्ड स्टोरेज संचालकों की परेशानी और बढ़ गई। किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए उद्यान विभाग ने सशर्त लाइसेंस देने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

इसके अनुसार लाइसेंस नवीनीकरण के दौरान लिखित में कोल्ड स्टोरेज संचालकों से एक शपथ पत्र लिया जाएगा। इसमें उन्हें ये आश्वासन देना होगा कि वह हर हाल में जल्द से जल्द अग्निशमन यंत्रों की जांच कराने के बाद विभाग से एनओसी लेकर उपलब्ध करा देंगे। ऐसा न करने पर उन पर कार्रवाई की जाए। इसी शर्त के साथ सभी 48 कोल्ड स्टोरेज संचालकों को प्रशासन लाइसेंस जारी कर देगा। अगर ऐसा नहीं किया जाता तो किसानों के लिए आलू भंडारण की समस्या आ सकती थी। इसी के चलते प्रशासन ने नरमी बरतते हुए ये निर्णय लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बड़े पैमाने पर हो रही आलू की खोदाई
जिले में इस बार लगभग 22 हजार हेक्टेयर क्षेत्रफल में किसानों ने आलू की बुवाई की थी। इस बार मौसम के चलते उत्पादन भी बेहतर हुआ है। आलू की खोदाई के बाद किसान कुछ आलू की बिक्री कर रहे हैं तो वहीं बाकी आलू कोल्ड स्टोरेज में भंडारित करना है। इसके लिए उन्हें 15 फरवरी का समय दिया गया था। अब 15 फरवरी से अगर किसान आलू लेकर कोल्ड स्टोरेज पहुंचते तो उन्हें मुश्किल हो जाती, लेकिन अब सशर्त लाइसेंस जारी होने से ये परेशानी नहीं होगी।
अग्निशमन विभाग भी दे ध्यान
कोल्ड स्टोरेज एसोसिएशन के अध्यक्ष विनय गुप्ता ने कहा कि एसोसिएशन लाइसेंस नवीनीकरण के लिए शपथ पत्र देने को तैयार हैं। किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए अग्निशमन विभाग को भी नरमी से पेश आना चाहिए। किसानों के लिए ही कोल्ड स्टोरेज काम कर रहे हैं। ऐसे में अगर जल्द से जल्द एनओसी उपलब्ध करा दी जाए तो बेहतर होगा।

फैक्ट फाइल
-22 हजार हेक्टेयर है आलू का क्षेत्रफल
-50 हैं कुल कोल्ड स्टोरेज
-48 कोल्ड स्टोरेज होंगे संचालित
-05 लाख मीट्रिक टन होता है आलू का उत्पादन
-03 लाख मीट्रिक टन होता है कोल्ड में भंडारित
किसानों को परेशानी नहीं होने दी जाएगी। उनका आलू समय से भंडारित होगा। कोल्ड स्टोरेज संचालकों को इसके लिए एक शपथ पत्र देना होगा। इसमें वे जल्द अग्निशमन विभाग की एनओसी उपलब्ध कराने का आश्वासन देंगे। अगर बाद में लापरवाही की जाती है तो कार्रवाई की जाएगी।
अनीता सिंह, जिला उद्यान अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed