Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Cold is oppressing, minimum temperature was five degrees

Agra News: सितम ढा रही ठंड, पांच डिग्री रहा न्यूनतम पारा

Mon, 16 Dec 2024 02:13 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Mon, 16 Dec 2024 02:13 AM IST
विज्ञापन
Cold is oppressing, minimum temperature was five degrees
कासगंज। जिले में ठंड सितम ढाने लगी है। रविवार को भी मौसम काफी ठंडा रहा। सुबह के समय न्यूनतम पारा पांच डिग्री तक रहा। धूप हल्की रहने से दोपहर में अधिकतम पारा 22 डिग्री तक पहुंचा। लोग धूप में बैठकर ठंड से राहत पाने की कोशिश करते रहे।
विज्ञापन

सुबह के समय ठंडी हवा चलने से गलन काफी बढ़ गई। सुबह न्यूनतम पारा पांच डिग्री तक रहा। 8.30 बजे धूप निकलने के बाद पारे में सुधार आना शुरू हुआ, लेकिन धूप काफी हल्की रही। दोपहर के समय अधिकतम पारा 22 डिग्री तक पहुंचा। लोग पार्कों में धूप में बैठकर ठंड से राहत पाने की कोशिश करते नजर आए। शाम को चार बजे के बाद वातावरण में हल्की धुंध नजर आने लगी।
विज्ञापन

इसी के साथ ही पारे में गिरावट आने लगी। इससे ठंड काफी बढ़ गई। शाम छह बजे तक पारा गिरकर 16 डिग्री पर आ गया। इससे बाजार की चहल-पहल पर असर नजर आने लगा। ठंड बढ़ती देख लोग घरों की और लौटने लगे। रात में ठंड काफी बढ़ गई। रात के समय लोगों को ठंड से बचने को अलाव का सहारा लेना पड़ा। मौसम विभाग की मानें तो अभी ठंड से राहत मिलने की उम्मीद नजर नहीं आ रही। आने वाले दिनों में ठंड बढ़ने की संभावना है। कोहरे की दस्तक भी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


धूप में बच्चे करते नजर आए मस्ती
धूप निकलने के बाद बच्चे पार्कों में खेलने के लिए पहुंच गए। बच्चों ने पार्कों में खेलकर मस्ती की। कोई क्रिकेट खेलता नजर आया तो कोई गिल्ली डंडा। कई बच्चे झूला झूलते हुए भी नजर आए। छोटे बच्चे पार्क में लगे खेल के सामान पर खेलने में व्यस्त दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed