{"_id":"67849310bc55a638ce071351","slug":"cold-has-become-more-intense-due-to-rain-cold-has-increased-dense-fog-for-the-next-three-days-2025-01-13","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP Weather Update: बारिश से सर्दी के तेवर हुए तीखे, अगले तीन दिन घना कोहरा; 12वीं तक के स्कूलों की छुट्टी बढ़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Weather Update: बारिश से सर्दी के तेवर हुए तीखे, अगले तीन दिन घना कोहरा; 12वीं तक के स्कूलों की छुट्टी बढ़ी
Mon, 13 Jan 2025 10:35 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Mon, 13 Jan 2025 10:35 AM IST
सार
UP Weater Today: बारिश के बाद गलन बढ़ गई है। मौसम विभाग के अनुसार अब कोहरा छाया रहेगा। वहीं 15 जनवरी को फिर से बारिश हो सकती है।
विज्ञापन
कोहरा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Weather In UP: आगरा में बारिश के बाद गलन ने कंपकंपी छुड़ा दी है। रविवार को पूरे दिन सूरज की लुकाछिपी रही। सर्द हवा ने लोगों को घर में कैद रहने के लिए मजबूर कर दिया। मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के मुताबिक, अगले तीन दिन घना कोहरा छाएगा। 15 को फिर बारिश के आसार भी हैं।
विज्ञापन
थमी ट्रेनों की रफ्तार
उधर, कोहरे के कारण ट्रेनों की रफ्तार थम गई है, बसों को भी निरस्त किया जा रहा है। बारिश से आलू की फसल को नुकसान हुआ है। शनिवार को सात मिमी बारिश रिकाॅर्ड की गई। रविवार को अधिकतम तापमान 18.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से करीब दो डिग्री कम रहा। इसी तरह न्यूनतम तापमान 11.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
ये भी पढ़ें - Cylinder Blast: जोरदार धमाके के साथ उड़ी साइकिल, बाल-बाल बचा सलीम... महिलाओं को लगे लोहे के टुकड़े

तापमान में दर्ज की गई गिरावट
इसमें सामान्य से 4.4 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। रविवार को कोहरे के साथ सुबह हुई। पूरे दिन बादलों की लुकाछिपी रही। धूप भी सर्दी से राहत नहीं दे सकी। बाजारों में रौनक कम नजर आई। शाम को सर्द हवा से लोग परेशान हो गए। स्मारकों पर भी पर्यटकों की आमद कम रही। लोग अलाव तापते नजर आए। कई इलाकों में बारिश से कीचड़ और फिसलन हो गई।
ये भी पढ़ें - UP: कर्मचारी की चालाकी... मेडिकल स्टोर पर लगाया अपना क्यूआर कोड, 30 लाख रुपये हड़प लिए

स्कूल बंद करने के निर्देश
शीत लहर और ठंड के प्रकोप को देखते हुए जिलाधिकारी ने एक बार फिर स्कूलों का अवकाश बढ़ाया है। 12वीं तक के सभी स्कूलों में अवकाश बढ़ा दिया गया है। अब सीबीएसई, आईसीएसई, माध्यमिक और सभी सरकारी व निजी विद्यालय 15 जनवरी को खुलेंगे। इसके साथ ही कहा गया है कि स्कूल अपने अनुसार ऑनलाइन कक्षाएं संचालित कर सकेंगे। वहीं शिक्षक स्कूल प्रबंधन के निर्देशानुसार कार्य कर सकेंगे।