फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra Cylinder Blast Sends Bicycle Flying Salim Escapes Narrowly Women Injured by Iron Shrapnel

Agra Cylinder Blast: जोरदार धमाके के साथ उड़ी साइकिल, बाल-बाल बचा सलीम... महिलाओं को लगे लोहे के टुकड़े

Mon, 13 Jan 2025 12:12 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 13 Jan 2025 12:12 PM IST
सार

गुब्बारे में भरने के लिए केमिकल से गैस बनाते समय सिलिंडर में विस्फोट हो गया। हादसे के बाद दहशत फैल गई। इस विस्फोट में गुब्बारा विक्रेता सहित तीन लोग घायल हुए हैं।

 

विज्ञापन
Agra Cylinder Blast Sends Bicycle Flying Salim Escapes Narrowly Women Injured by Iron Shrapnel
Cylinder Blast - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

 Agra News:  आगरा के अग्रसेनपुरम (एत्माद्दाैला) में रविवार की दोपहर गुब्बारे में भरने के लिए केमिकल से गैस बनाते समय सिलिंडर में विस्फोट हो गया। विक्रेता लक्ष्मण सिंह 10 फीट और उनकी साइकिल 20 फीट दूर जा गिरी। सिलिंडर के टुकड़े आसपास के घरों में गिरे।
विज्ञापन


 घर में बैठीं सास मजीदन(80) और बहू सितारा (32) गंभीर घायल हो गईं। धमाके की आवाज एक किलोमीटर तक सुनी गई। घरों के दरवाजे और खिड़कियां हिल गईं। हादसे का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है।हाथरस के सहपऊ निवासी लक्ष्मण सिंह महावीर नगर में किराये पर रहते हैं। गुब्बारों में गैस भरकर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। रविवार दोपहर करीब 12:10 बजे वो साइकिल पर गैस का सिलिंडर लेकर गुब्बारे बेचने निकले थे। वह अग्रसेनपुरम में पहुंचकर हैदर अली के घर के बाहर गली में साइकिल खड़ी कर सिलिंडर में केमिकल डाल रहे थे, जिससे गैस तैयार हो जाए। 
विज्ञापन


तभी सिलिंडर में विस्फोट हो गया। थाना प्रभारी ने बताया कि गंभीर घायल लक्ष्मण और सितारा को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मजीदन को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। हादसे के बाद मौके पर विधायक एत्मादपुर डाॅ. धर्मपाल सिंह ने भी पहुंचकर हादसे की जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाल-बाल बचे सलीम
जिस समय हादसा हुआ, उस समय सलीम खान घर के बाहर धूप में खड़े थे। वह बाल-बाल बच गए। उन्होंने पुलिस को बताया कि गुब्बारे बेचने वाला गली नंबर तीन से आया था। उसने सिलिंडर में कुछ केमिकल डालकर पानी भरा, तभी धमाका हो गया। वो दूर भाग गए। घायल को तड़पता देख पुलिस को सूचना दी। 15 मिनट बाद पुलिस आई और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। मजीदन बिस्तर पर लेटी थीं। बहू सितारा जमीन पर बैठकर मकर संक्राति पर बेचने के लिए पतंग बना रही थी। गर्म लोहे के टुकड़े आकर उनके और बहू के सिर में लगे। वह चीखने लगीं। पहले उन्हें समझ ही नहीं आया कि हुआ क्या। बाद में पुलिस और आसपास के लोग आए। उन्हें अस्पताल लेकर गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed