फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Etah Double Murder Case: Controversy over DJ at Bhaat ceremony, Two minor boys shot dead

UP: एटा में डबल मर्डर... भात कार्यक्रम में डीजे बजाने को लेकर विवाद; गोली लगने से नाबालिग चाचा-भतीजे की मौत

Sun, 07 Dec 2025 09:16 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, एटा
अमर उजाला नेटवर्क, एटा Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 07 Dec 2025 09:16 AM IST
सार

Etah Crime: यूपी के एटा जिले में डबल मर्डर से सनसनी फैल गई। भात कार्यक्रम में डीजे बजाने को लेकर विवाद हुए विवाद में गोली लगने से दो नाबालिग लड़कों की मौत हो गई। चाचा-भतीजे की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।

विज्ञापन
Etah Double Murder Case: Controversy over DJ at Bhaat ceremony, Two minor boys shot dead
मृतक चाचा-भतीजे के (फाइल फोटो) - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

उत्तर प्रदेश के एटा जिले में भात के कार्यक्रम में गोली चलने से दो नाबालिग लड़कों की मौत हो गई। भात समारोह में दो लड़कों की मौत से कोहराम मच गया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, अलीगंज विकासखंड के नया गांव के थाना इलाके के उभईअसदनगर गांव में डीजे बजाने को लेकर अचानक गोली चल गई। गोली चलने के बाद अफरा तफरी का माहौल पैदा हो गया। 
विज्ञापन


गोली 11 वर्षीय सोहेल और उसके चाचा 17 वर्षीय शाहरुख को लग गई। दोनों खून से लथपथ होकर डीजे की फर्श पर गिर गए। धूम धड़ाके की आवाज के बीच चीत्कार मच गई। अचानक फायरिंग की आवाज सुनकर परिजन मौके की तरफ दौड़ पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन


घायलों को तत्काल अलीगंज स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने 12 वर्षीय सोहेल पुत्र आसुद्दीन को मृत घोषित कर दिया। वहीं 17 वर्षीय शाहरुख पुत्र मुन्नू खान को गंभीर अवस्था में हायर सेंटर रेफर कर दिया है।
Trending Videos

घायल ने आगरा में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया है। घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी नीतीश गर्ग और अपर पुलिस अधीक्षक श्वेताभ पाण्डेय मौके पर पहुंचे, जिन्होंने घटना स्थल का निरीक्षण किया है। 
 

परिजन अरशद ने जानकारी देते हुए बताया कि अंदर खाना चल रहा था। मामा के बेटे सलमान पुत्र समसुद्दीन की रविवार को बरात जानी थी। भात और दावत का कार्यक्रम था। सोहेल और शाहरुख डीजे पर डांस कर रहे थे, इसी दौरान अचानक गोली चली और चीख पुकार मच गई। 
 

लोग दौड़कर बाहर पहुंचे तो देखा दोनों फर्श पर खून से लथपथ पड़े थे। दोनों को लेकर अलीगंज पहुंचे, यहां डॉक्टर ने सोहेल को मृत घोषित कर दिया है। शाहरुख की आगरा में इलाज के दौरान मौत हो गई। 
 

अपर पुलिस अधीक्षक श्वेताभ पाण्डेय ने जानकारी देते हुए बताया कि उभई असदनगर गांव में भात का कार्यक्रम चल रहा था। डीजे चल रहा था, जहां संदिग्ध हालत में गोली चल गई। गोली से दो लड़कों की मौत हो गई है। गोली चलने के कारणों का पता किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed