{"_id":"61f6d96b5c4c1c3120626675","slug":"code-of-conduct-violation-case-against-bsp-candidate-in-agra","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा: बसपा प्रत्याशी पर आचार संहिता उल्लंघन का मुकदमा, पिनाहट में बैगर अनुमति निकाली रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा: बसपा प्रत्याशी पर आचार संहिता उल्लंघन का मुकदमा, पिनाहट में बैगर अनुमति निकाली रैली
Mon, 31 Jan 2022 12:01 AM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 31 Jan 2022 12:01 AM IST
सार
चुनाव आयोग की सख्ती के बाद भी प्रत्याशी आचार संहिता का उल्लंघन कर रहे हैं। आगरा के पिनाहट में बसपा प्रत्याशी ने 200-250 समर्थकों के साथ बिना अनुमति निकाली। उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
बसपा प्रत्याशी ने पिनाहट में निकाली रैली
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पिनाहट कस्बे में समर्थकों की भीड़ के साथ रैली निकालने के आरोप में बाह विधानसभा क्षेत्र से बसपा प्रत्याशी नितिन वर्मा के खिलाफ रविवार को आचार संहिता उल्लंघन का मुकदमा दर्ज किया गया है। थानाध्यक्ष पिनाहट कुलदीप सिंह चौहान ने बताया कि रविवार की दोपहर करीब एक बजे कस्बा पिनाहट में बसपा प्रत्याशी नितिन वर्मा ने अपने 200-250 समर्थकों के साथ रैली निकाली थी।
विज्ञापन
बगैर अनुमति के रैली निकालने पर पुलिस ने बसपा प्रत्याशी नितिन वर्मा और 200-250 अज्ञात समर्थकों के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन और महामारी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। एसओ ने बताया कि प्रत्याशी के पास रैली निकालने की अनुमति नहीं थी। इसके बाद भी उन्होंने कस्बे के बाजार में रैली निकाली। इस दौरान उनके समर्थकों ने कोविड गाइडलाइन का भी पालन नहीं किया।
विज्ञापन
रोक के बावजूद निकाली जा रहीं रैलियां व जुलूस
रोक के बावजूद देहात में वाहन रैलियां व जुलूस निकाले जा रहे हैं। शहर में भी दस समर्थकों की अनुमति पर 40 से 50 लोगों को साथ लेकर प्रत्याशी गली-मोहल्लों में घर-घर प्रचार कर रहे हैं। कोविड प्रोटोकॉल का भी पालन नहीं हो रहा। आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन में अब तक 10 से ज्यादा एफआईआर दर्ज हो चुकी हैं।
विज्ञापन