{"_id":"6a3be779e9b0803d000ddb6c","slug":"coaching-center-operator-commits-fraud-under-pretext-of-securing-job-in-police-department-2026-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra: कोचिंग संचालक ने पुलिस विभाग में नौकरी का दिया झांसा, महिला से हड़प लिए 2.25 लाख; जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: कोचिंग संचालक ने पुलिस विभाग में नौकरी का दिया झांसा, महिला से हड़प लिए 2.25 लाख; जांच में जुटी पुलिस
Wed, 24 Jun 2026 07:50 PM IST
Arun Parashar
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: Arun Parashar
Updated Wed, 24 Jun 2026 07:50 PM IST
सार
शातिर ने नाैकरी के लिए 10 लाख रुपये खर्च होने की बात कही। शुरुआत में 25 प्रतिशत रकम मांगी। पीड़िता ने 2.50 लाख रुपये दिए। इसके बाद आरोपी ने 25 हजार रुपये वापस कर दिए। शेष रकम लौटाने में टालमटोल करता रहा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पुलिस में नौकरी दिलाने का झांसा देकर खुद को शिक्षक बताने वाले युवक ने युवती से 2.25 लाख रुपये ठग लिए। पीड़िता ने थाना ताजगंज में प्राथमिकी दर्ज कराई है।पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पीड़िता ममता राजपूत निवासी श्यामो गांव ने डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की थी। बताया था कि आरोपी रोहनजय पाण्डेय निवासी हल्दीपुर, जौनपुर वर्ष 2024 में थाना ताजगंज क्षेत्र में रहकर खुद को टीजीटी शिक्षक बताकर कोचिंग संचालित करता था। ममता उसके संपर्क में थी।
इसी दौरान आरोपी ने भरोसा दिलाया कि उसकी सचिवालय में अच्छी पहचान है और वह उसे पुलिस विभाग में नौकरी दिलवा सकता है। इसके लिए उसने 10 लाख रुपये खर्च होने की बात कही और शुरुआत में 25 प्रतिशत रकम मांगी। पीड़िता ने 10 मई 2024 से 11 नवंबर 2025 के बीच अलग-अलग तिथियों में 2.50 लाख रुपये दिए।
विज्ञापन
काम नहीं होने पर आरोपी ने जनवरी 2025 में 25,000 रुपये वापस किए। शेष रकम लौटाने में टालमटोल करता रहा। अब वह फोन भी नहीं उठा रहा है। कह रहा है कि नौकरी दिलाने की बात झूठ थी। डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है।