{"_id":"57703cff4f1c1bcf7379b2ab","slug":"co-s-driver-s-also-chopped-penalty","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीओ के ड्राइवर का भी कटा चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीओ के ड्राइवर का भी कटा चालान
अमर उजाला आगरा
Updated Mon, 27 Jun 2016 02:07 AM IST
विज्ञापन
सीओ के ड्राइवर का भी कटा चालान
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आज से चेकिंग में और सख्ती बरतेगी ट्रैफिक पुलिस
यातायात नियम तोड़ने वाले पुलिसकर्मियों पर ट्रैफिक पुलिस की सख्ती और बढ़ गई। अभियान के पहले दिन सिपाहियों और दरोगाओं पर कार्रवाई की गई थी। दूसरे दिन रविवार को सीओ एत्मादपुर के ड्राइवर का भी चालान काट दिया गया। वह सीट बेल्ट नहीं लगाए था। जो लोग पुलिस पर हो रहे इस एक्शन को देखकर खुश हो रहे हैं, वह यह समझ लें कि ऐसी गलती करने पर बख्शा उन्हें भी नहीं जाएगा। ट्रैफिक पुलिस आज से अभियान और तेज करने जा रही है। इसमें सिर्फ चालान नहीं काटा जाएगा, वाहन भी सीज किया जाएगा । आरसी और डीएल भी निलंबित कराए जाएंगे।
सीओ के ड्राइवर से श्मन शुल्क वसूला गया है। ट्रैफिक पुलिस सूत्रों की मानें तो दो दिन पुलिस पर सख्ती सिर्फ इसलिए की गई ताकि किसी को यह कहने का मौका न मिले कि यातायात नियम तोड़ने पर पुलिसवालों पर कार्रवाई नहीं होती। एसपी ट्रैफिक राजेश कुमार सिंह ने सबसे पहले पुलिस को ही सबक सिखाया। आज से आम लोगों पर भी सख्ती होगी। प्रेस, पुलिस, एडवोकेट लिखे वाहनों पर खास तौर से नजर रहेगी। सीट बेल्ट, हेलमेट, ट्रिपल राइडिंग पर फोकस किया जा रहा है।
शहर भर में बनाए गए हैं प्वाइंट
हरीपर्वत चौराहा, मदिया कटरा, भगवान टाकीज, संजय प्लेज चौराहा समेत शहर में जगह जगह चेकिंग प्वाइंट बनाए गए हैं। यहां टीएसआई की ड्यूटी लगाई गई है। सुबह से शाम तक चेकिंग अभियान चलेगा।
विज्ञापन
एक जुलाई से अवैध बत्ती-हूटर उतरवाएंगे
एक जुलाई से गाड़ियों पर नीली और लाल बत्ती के साथ हूटर लगाकर चलने वालों के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा। कार के शीशों पर लगी काली फिल्म भी उतरवाई जाएंगी।
डीआईजी ने तलब की रिपोर्ट
डीआईजी अजय मोहन शर्मा ने रेंज के चारों जिलों की पुलिस ने ट्रैफिक रूल्स तोड़ने वालों पर हुई कार्रवाई की रिपोर्ट तलब की है। फीरोजाबाद में हाल ही में 164 लोगों के डीएल और आरसी निलंबित कराए गए हैं। आगरा में इससे पहले 81 लोगों पर यह कार्रवाई हुई थी।
अभियान को और सख्त किया जा रहा है। यातायात नियम कोई भी तोड़े, कार्रवाई जरूर होगी - राजेश कुमार सिंह ( एसपी ट्रैफिक )