फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Co-accused arrested in teenager's murder

किशोरी हत्याकांड में सह-आरोपी गिरफ्तार

Wed, 24 Feb 2021 05:34 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 24 Feb 2021 05:34 PM IST
विज्ञापन
Co-accused arrested in teenager's murder
किशनी (मैनपुरी)। संबंध बनाने से मना करने पर किशोरी की हत्या के मामले में बृहस्पतिवार को पुलिस ने दूसरे आरोपी राजवीर को भी गिरफ्तार कर लिया है। इससे पहले बुधवार को पुलिस ने हत्याकांड का खुलासा करते हुए मुख्य आरोपी राधाकिशन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 15 वर्षीय किशोरी का शव 20 फरवरी को गंाव में एक पेड़ पर लटकता मिला था। किशोरी नौ दिन से लापता थी। उसकी बहन ने आरोपी राधाकिशन पर अगवा करने का मामला दर्ज करवाया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या किए जाने की पुष्टि के बाद पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी थी। मंगलवार को एएसपी मधुवन कुमार और सीओ भोगांव ने खुलासा करते हुए बताया कि राधाकिशन ने संबंध बनाने का दबाव बनाया। जब किशोरी ने मना करते हुए उसे चांटा मार दिया।
विज्ञापन

इसी बात से गुस्साए आरोपी ने अपने साथी राजवीर के मिलकर किशोरी की गला दबाकर हत्या कर दी थी। इसके बाद शव को देर रात सागौन के पेड़ पर लटका दिया था। बुधवार को पुलिस ने गिरफ्तार मुख्य आरोपी राधाकिशन को जेल भेज दिया था। बुधवार दोपहर पुलिस ने सह आरोपी राजवीर को जटपुरा चौराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया। प्रभारी निरीक्षक अजीत सिंह ने बताया कि आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया। वहां से उसे जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed