फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   CNG Crisis Hits Agra: 25 Pumps Shut Auto Drivers Affected in Agra UP

गैस संकट: 25 सीएनजी पंप रहे बंद, ऑटो और वैन चालकों की बढ़ी मुश्किलें; थम गए वाहनों के पहिए

Sat, 12 Sep 2026 10:22 AM IST
Dhirendra Singh संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Sat, 12 Sep 2026 10:22 AM IST
सार

रामबाग में गेल की पाइपलाइन टूटने से आगरा के 32 में से 25 सीएनजी पंप बंद रहे, जिससे करीब 8500 सीएनजी ऑटो समेत 65 हजार वाहन चालकों को परेशानी हुई। गैस संकट का असर उद्योगों पर भी पड़ा और 135 फाउंड्री में काम ठप रहा। भट्ठियां ठंडी रहीं और सीएनजी जनरेटर भी नहीं चल सके।
 

विज्ञापन
CNG Crisis Hits Agra: 25 Pumps Shut Auto Drivers Affected in Agra UP
सीएनजी पंप - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

 रामबाग में गेल इंडिया की पाइपलाइन टूटने के कारण गैस आपूर्ति बाधित होने से सीएनजी के भी 25 पंप बंद रहे। इससे शहर के 65 हजार वाहन चालकों को दोपहर 12 बजे तक परेशानी का सामना करना पड़ा। 65 हजार में से करीब 8500 सीएनजी ऑटो हैं।
विज्ञापन

स्कूल वैन, स्कूल बस और कारें लेकर शुक्रवार सुबह सीएनजी पंपों पर लोग पहुंचे तो उन्हें मना कर दिया गया। इससे ऑटो-वैन चालकों की मुश्किल बढ़ गई। शहर में सीएनजी के 32 पंप हैं जिनमें से केवल सात ही चालू रहे।
विज्ञापन


ग्रीन गैस लिमिटेड के अधिकारी किशन सिंह ने बताया कि रामबाग से कालिंदी विहार की ओर के सीएनजी पंप चालू रहे। यहां से ही ताजनगरी के पंप को सिलिंडरों के जरिये आपूर्ति की गई। आईएसबीटी, सिकंदरा और बाकी क्षेत्रों में सीएनजी का संकट बना रहा। शाम तक प्रेशर के साथ सभी जगह सीएनजी की आपूर्ति होने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



फाउंड्री में नहीं हुआ काम, ठंडी रहीं भट्ठियां
गेल इंडिया की 8 इंच व्यास की मुख्य गैस लाइन टूटने के कारण शुक्रवार को फाउंड्री की फैक्टरियां बंद रहीं। सुबह 8 बजे कारीगर पहुंचे तो गैस ही नहीं थी। नेशनल चैंबर के पूर्व अध्यक्ष नरिंदर सिंह ने बताया कि सुबह 11 बजे तक कारीगरों ने इंतजार किया। दोपहर डेढ़ बजे के बाद गैस आपूर्ति शुरू हुई। तब तक कारीगर जा चुके थे। अधिकांश फैक्टरियों में भट्ठियां ठंडी रहीं। शहर में 135 फाउंड्री हैं जो गैस का उपयोग करती हैं। जेनरेटर भी सीएनजी चालित हैं इसलिए उन्हें भी नहीं चलाया जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed