फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   CMS gave instructions for better treatment by meeting with subordinates

सीएमएस ने अधीनस्थों के साथ बैठक कर बेहतर उपचार के दिए निर्देश

Mon, 07 Jun 2021 11:19 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 07 Jun 2021 11:19 PM IST
विज्ञापन
CMS gave instructions for better treatment by meeting with subordinates
मैनपुरी। सीएमएस डॉ. अरविंद कुमार गर्ग ने सोमवार को जिला अस्पताल में भीड़ बढ़ने पर अधीनस्थों के साथ बैठक की। सीएमएस ने डॉक्टर और स्टाफ के लोगों को निर्देश दिए कि अस्पताल में आने वाले मरीजों को उपचार में किसी प्रकार की दिक्कत नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन

सीएमएस ने डॉक्टरों और फॉर्मासिस्ट के प्रतिनिधियों के साथ बैठक करते हुए कहा कि अस्पताल में आने वाले मरीजों के उपचार में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यदि किसी मरीज और तीमारदार से शिकायत प्राप्त होती है कि उसे सही से उपचार नहीं मिला तो जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई होगी। अस्पताल में आने वाले मरीजों और तीमारदारों के साथ अच्छा व्यवहार किया जाए।
विज्ञापन

उन्होंने डॉक्टरों और स्टाफ के लोगों से व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के लिए परामर्श भी मांगा। बैठक के बाद सीएमएस ने इमरजेंसी में पहुंचकर यहां की व्यवस्थाओं में परिवर्तन किया। पूर्व में फार्मासिस्टों की मांग पर फार्मासिस्ट रूम को अलग किया गया था लेकिन सोमवार को सीएमएस ने फार्मासिस्ट की मेज ईएमओ के साथ ही डलवा दी। सीएमएस ने कहा कि एक ही कक्ष में बैठ कर ईएमओ और फार्मासिस्ट इमरजेंसी सेवाएं संचालित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed