{"_id":"67f4979f996bf3de2401db70","slug":"cm-yogi-will-inaugurate-bhimnagari-chief-minister-is-coming-to-agra-on-15th-april-2025-04-08","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: भीमनगरी का उद्घाटन करेंगे सीएम योगी, 15 अप्रैल को आ रहे हैं आगरा को मुख्यमंत्री करेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: भीमनगरी का उद्घाटन करेंगे सीएम योगी, 15 अप्रैल को आ रहे हैं आगरा को मुख्यमंत्री करेंगे
Tue, 08 Apr 2025 08:57 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Tue, 08 Apr 2025 08:57 AM IST
सार
आगरा में होने जा रहे तीन दिवसीय भीमनगरी महोत्सव का उद्घाटन सीएम योगी करेंगे। इसके लिए केंद्रीय भीमनगरी आयोजन समिति के साथ विधायक डॉ. जीएस धर्मेश ने मुख्यमंत्री को आमंत्रण दिया।
विज्ञापन
विधायक डॉ. जीएस धर्मेश ने बताया कि मुख्यमंत्री से मिलकर तीन दिवसीय भीमनगरी का आमंत्रण दिया गया है।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 15 अप्रैल की शाम को आवास विकास कॉलोनी में आयोजित की जा रही तीन दिवसीय भीम नगरी का उद्घाटन करेंगे। सोमवार को लखनऊ में विधायक डॉ. जीएस धर्मेश के साथ केंद्रीय भीमनगरी समिति के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री को आमंत्रित किया।
विज्ञापन
छावनी के विधायक डॉ. जीएस धर्मेश ने बताया कि मुख्यमंत्री से मिलकर तीन दिवसीय भीमनगरी का आमंत्रण दिया गया है। उन्होंने आवास विकास कॉलोनी में 15 अप्रैल को उद्घाटन करने की स्वीकृति प्रदान की है। मुख्यमंत्री को आमंत्रित करने वालों में डॉ. आंबेडकर जयंती केंद्रीय समिति के मुख्य संरक्षक करतार सिंह भारतीय, केंद्रीय भीमनगरी समिति के अध्यक्ष धर्मेंद्र सोनी, महामंत्री श्याम जरारी, राजू वर्मा और भीम नगरी स्थानीय कमेटी के अध्यक्ष विजय सिंह कर्दम मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें - Vrindavan: लड्डू गोपाल कर लिए चोरी, महिला की शर्मनाक हरकत सीसीटीवी में हुई कैद...इसलिए हो रही वायरल
ये भी पढ़ें - Vrindavan: लड्डू गोपाल कर लिए चोरी, महिला की शर्मनाक हरकत सीसीटीवी में हुई कैद...इसलिए हो रही वायरल