फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   cm yogi will come firozabad tomorrow

सीएम योगी फिरोजाबाद में गिनाएंगे सरकार की उपलब्धियां, सुहागनगरी को मिलेंगी करोड़ों की सौगातें

Wed, 21 Mar 2018 10:08 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद Updated Wed, 21 Mar 2018 10:08 AM IST
विज्ञापन
cm yogi will come firozabad tomorrow
सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला
प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को फिरोजाबाद में आएंगे। इस दौरान योगी प्रदेश सरकार की एक साल की उपलब्धियां गिनाएंगे। साथ ही सुहागनगरी में मुख्यमंत्री 34 करोड़ 48 लाख के दो कार्यों का शिलान्यास और दो करोड़ 53 लाख 38 हजार की लागत के 17 कार्यों का लोकार्पण करेंगे। 
विज्ञापन


प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को सुबह 11 बजे पुलिस लाइन में आएंगे। पुलिस लाइन परिसर में आयोजित लाभार्थी सम्मेलन की अध्यक्षता करेंगे। प्रभारी मंत्री डॉ. नीलकंठ तिवारी कार्यक्रम में शामिल होंगे। सम्मेलन में बीस हजार लाभार्थियों को विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित किए जाने के साथ करोड़ों की योजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण करेंगे। 
विज्ञापन


सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने को आगरा जोन के एडीजी अजय आनंद, आईजी राजा श्रीवास्तव पुलिस लाइन में पहुंचे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार को एक वर्ष पूरा होने पर प्रदेश में पहले लाभार्थी कैंप का आयोजन फिरोजाबाद में हो रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री का जिले में तीसरा दौरा

cm yogi will come firozabad tomorrow
yogi adityanath - फोटो : amar ujala
मुख्यमंत्री का जिले में यह तीसरा दौरा होगा। इससे पूर्व नगर निकाय चुनाव प्रचार, दूसरी बार निजी कार्यक्रम में शिरकत करने आए थे। मुख्यमंत्री का यह पहला सरकारी कार्यक्रम जिले में है। कार्यक्रम पर हर किसी की नजरें टिकीं हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का उड़न खटोला पुलिस लाइन में 11 बजे उतरेगा और 12.30 बजे तक कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। 

कार्यक्रम स्थल पर जिला और मंडल में हुए नए प्रयोगों की फोटो प्रदर्शनी लगाई जाएगी। आगरा जोन के एडीजी अजय आनंद ने कहा कि सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त रखी जाए। सीएम के कार्यक्रम को देखते हुए फिरोजाबाद में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। मंगलवार रात तक पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

तीन एसएसपी, आठ सीओ और चार सौ जवान रहेंगे तैनात

cm yogi will come firozabad tomorrow
UP Police - फोटो : amar ujala
एसएसपी डॉ. मनोज कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री के जिले में आगमन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के लिए आगरा जोन से तीन एसएसपी, आठ सीओ, चार सौ से अधिक कांस्टेबिल, पीएसी के साथ महिला पुलिसकर्मी और ट्रैफिक के जवान मिले हैं। 

सुरक्षा व्यवस्था के लिए चाक चौबंद इंतजाम किए गए हैं। कार्यक्रम पुलिस लाइन प्रांगण में होने के कारण ट्रैफिक को बंद नहीं किया जाएगा। चौराहों पर ही पुलिसकर्मियों को तैनात किया जाएगा।

मुख्यमंत्री 110 लाभार्थियों से होंगे रूबरू

cm yogi will come firozabad tomorrow
सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री लाभार्थी सम्मेलन के दौरान विभिन्न योजनाओं से जुड़े करीब 110 लाभार्थियों को मंच से योजना का लाभ देंगे। प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण में दस और शहरी में आठ पात्रों को चाबी देंगे। 

मछुआ आवास योजना में पांच, स्वास्थ्य विभाग की ओर से पांच आशाओं को मोबाइल सेट, राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना के पांच, शादी अनुदान योजना के पांच, वृद्धावस्था पेंशन के पांच लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र देंगे। 

राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के छह पात्रों को रिवाल्विंग फंड स्वीकृत पत्र, स्वच्छ भारत मिशन के तहत पांच प्रधानों को प्रमाणपत्र, पांच स्वेच्छाग्रही को प्रमाणपत्र, कौशल विकास मिशन के तहत पांच को नियुक्ति पत्र, दिव्यांगजन विभाग की ओर से दस पात्रों को ही स्वीकृति पत्र मिलेंगे।

एक वर्ष का ब्योरा जुटाने में लगे विभाग

cm yogi will come firozabad tomorrow
yogi adityanath - फोटो : अमर उजाला
अफसर सीएम के एक साल में कराए कार्यों का ब्योरा जुटाने में लगे रहे। जिले से लेकर ब्लाक, ग्राम पंचायत तक से कार्यों का विवरण एकत्रित किया जा रहा था। कृषि विभाग की ऋण मोचन, शादी अनुदान, पेंशन योजनाओं के साथ अन्य योजनाओं, विकास कार्यों का ब्योरा एकत्रित किया है। 

सीएम के दौरे को लेकर विभागीय अफसरों की सांसें अटकी हुई हैं। साथ ही सभी विभाग सरकार के एक साल के दौरान किए गए कार्यों का ब्योरा जुटाने में लगे रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed