{"_id":"59aad9414f1c1b09278b4d0e","slug":"cm-yogi-give-instruction-to-officers-of-agra-and-mathura","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"चलते-चलते भी कानून व्यथस्था पर सीएम ने दिए अफसरों को कड़े निर्देश ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चलते-चलते भी कानून व्यथस्था पर सीएम ने दिए अफसरों को कड़े निर्देश
ब्यूरो/अमर उजाला वृंदावन (मथुरा)
Updated Sat, 02 Sep 2017 09:46 PM IST
विज्ञापन
वृंदावन में सीएम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केशवधाम पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को अफसरों से कहा कि क्राइम कंट्रोल करने को पुलिस गश्त बढ़ाई जाए। उन्होंने साफ कहा कि यदि अपराध बढ़ेगा तो पुलिस अधिकारी नपेंगे।
मुख्यमंत्री से मुलाकात करने के लिए एडीजी अजय आनंद, कमिश्नर के राममोहन राव, आईजी अशोक मुथा जैन, एसएसपी स्वप्निल ममगाई और डीएम अरविंद मलप्पा बंगारी के साथ तमाम पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे थे। मुख्यमंत्री ने यहां अफसरों से कानून व्यवस्था के बारे में रिपोर्ट ली। प्रशासनिक अधिकारियों से विकास के बारे में बात की।
शासन की योजनाओं पर चर्चा की गई। मुख्यमंत्री ने अफसरों से कहा कि अपराधियों से सख्ती के साथ निपटा जाए। हाईवे और यमुना एक्सप्रेसवे पर नियमित गश्त होनी चाहिए। यदि अपराध बढ़ेगा तो कप्तान के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। एडीजी अजय आनंद ने बताया कि मुख्यमंत्री ने वांछितों के खिलाफ अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं।

खेरिया हवाई अड्डे पर लिया आगरा का हाल
हेलीकाप्टर
- फोटो : अमर उजाला
मथुरा में चल रही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की बैठक से लौटते समय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने खेरिया हवाई अड्डे पर पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों से मुलाकात की। यहां उन्होंने पैदल चलते-चलते शहर के हालातों के बारे में चर्चा की।
मुख्यमंत्री दोपहर लगभग पौने दो बजे मथुरा से खेरिया हवाई अड्डे पर हेलीकॉप्टर से पहुंचे। यहां कमिश्नर के. राममोहन राव, एडीजी अजय आनंद, मुख्य विकास अधिकारी रविंद्र कुमार ने उनका स्वागत किया। इसके बाद सीएम हवाई पट्टी पर खड़े राजकीय विमान की ओर चल दिए।
इसी बीच उन्होंने अधिकारियों से कानून व्यवस्था से जुड़े सवाल-जवाब किए। समय कम होने के कारण ज्यादा चर्चा नहीं हो सकी। चलते-चलते ही उन्होंने अधिकारियों से बातचीत की। इसके बाद उनका विमान दिल्ली की ओर कूच कर गया। सीएम के स्वागत के लिए अधिकारी घंटों से खेरिया हवाई अड्डे पर ही डेरा डाले हुए थे।