फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   cm yogi can gift this thing to agra

आगरा को ये सौगात दे सकते हैं सीएम योगी...

Sat, 06 May 2017 08:22 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला आगरा
ब्यूरो/ अमर उजाला आगरा Updated Sat, 06 May 2017 08:22 PM IST
विज्ञापन
cm yogi can gift this thing to agra
सीएम योगी आद‌ित्यनाथ
आगरा को यमुना पर बैराज न सही लेकिन रबर डैम की सौगात मिल सकती है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आगरा आगमन के दौरान इस प्रस्ताव को हरी झंडी दे सकते हैं। मगर, इससे पहले वह प्रस्तावित रबर डैम के स्थान का निरीक्षण करेंगे। यहां प्रस्ताव से संबंधित एक-एक जानकारी लेने के बाद संतुष्ट होने की स्थिति में इसे क्लीन चिट दे सकते हैं। इसके लिए सिंचाई विभाग तैयारियों में जुटा हुआ है।
विज्ञापन


रविवार को सीएम का रबर डैम का भ्रमण प्रस्तावित है। बता दें कि यमुना पर रबर डैम ताजमहल से लगभग डेढ़ किमी आगे नगला पैमा में प्रस्तावित है। लगभग 281 करोड़ रुपये की लागत से 386 मीटर लंबा रबर का डैम बनाया जाना है। योजना के मुताबिक, नदी में एक प्लेट फॉर्म का निर्माण किया जाएगा। इस पर छह गेट बनाए जाएंगे। इन पर बड़े-बड़े बलून रखे जाएंगे। 
विज्ञापन


इनकी मदद से यमुना में दो मीटर तक पानी को रोका जा सकेगा। इससे ताजमहल के साये में काफी मात्रा में पानी एकत्रित रह सकेगा। इस रबर डैम के लिए कोरिया की तकनीक अपनाई जाएगी। वहीं, इसके निर्माण सामग्री को आयात किया जाएगा। प्रस्तावित स्थल तक पहुंचने के लिए शनिवार को दिनभर संपर्क मार्ग बनाने का कार्य चलता रहा। जिलाधिकारी गौरव दयाल के साथ प्रशासन के कई अधिकारियों ने यहां दौरा किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed