फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   CM Yogi came to Shashthipurti Mahotsav said -Mathura-Kashi issue will be resolved not through conflict but thr

Mathura: षष्ठीपूर्ति महोत्सव में आए सीएम योगी, बोले- संघर्ष से नहीं संवाद से होगा मथुरा-काशी मुद्दे का हल

Mon, 01 Jan 2024 11:29 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 01 Jan 2024 11:29 PM IST
सार

साध्वी ऋंतभरा के षष्ठीपूर्ति मोहत्सव में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि श्रीकृष्ण जन्मभूमि और ज्ञानवापी विवाद का हल संघर्ष से नहीं संवाद से होगा।

विज्ञापन
CM Yogi came to Shashthipurti Mahotsav said -Mathura-Kashi issue will be resolved not through conflict but thr
षष्ठीपूर्ति महोत्सव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वृन्दावन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि श्रीकृष्ण जन्मभूमि और ज्ञानवापी विवाद का हल संघर्ष से नहीं संवाद से होगा। प्रदेश की हर बड़ी समस्या का समाधान होगा। वे सोमवार को वात्सल्य ग्राम में साध्वी ऋंतभरा के षष्ठीपूर्ति महोत्सव में बोल रहे थे।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि देश की आधी आबादी की सशक्ति के लिए क्या अभियान चलना चाहिए, उसका मूर्तरूप वात्सल्य ग्राम में देखने को मिल रहा है। महिलाएं लंबे समय से कुप्रथा की शिकार रहीं हैंं, लेकिन यहां बालिकाओं का सैनिक स्कूल खोले जाने से बच्चियां और सशक्त होंगी। उन्होंने कहा समाज को सशक्त और समर्थ होना है, तो नारी शक्ति की सुरक्षा, उनके सम्मान और स्वावलंबन के बिना संभव नहीं है। इसके लिए हम सभी को जुटना पड़ेगा। देश के अंदर सैनिक स्कूलों की परंपरा उत्तर प्रदेश में 1960 में प्रारंभ हुई थी, जब डॉक्टर संपूर्णानंद मुख्यमंत्री थे। उन्होंने देश का पहला सैनिक स्कूल लखनऊ में स्थापित किया था। मुझे 2017 में लखनऊ के सैनिक स्कूल जाने का अवसर मिला था। मैंने वहां पूछा था कि यहां बालिकाओं का प्रवेश है तो, उन्होंने कहा कि नहीं। तो मैंने कहा कि अगले सत्र से इसमें बालिकाओं का भी प्रवेश हो। वर्ष 2018 में इस कार्यक्रम को हमने वहां पर प्रारंभ किया। सैनिक स्कूल बालक- बालिकाओं के मन में सेना का अनुशासन ला रहा है।
विज्ञापन


सीएम योगी ने कहा कि जीवन का यह अनुशासन और सैन्य शक्ति का अनुशासन हम सबको आगे बढ़ाने में मदद करेगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के 2047 तक विकसित भारत का संकल्प पूरा करने के लिए प्रत्येक भारतवासी को प्रण लेना चाहिए। हजारों वर्ष पूर्व पुष्पक विमान से प्रभु राम अयोध्या आए थे आज वहां का पूरा इंन्फ्रास्ट्रक्चर बदल गया है। छह-छह लेन की सड़क बन गई है। संत परमानंद महाराज ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी अन्याय नही कर रहे वह अत्याचारियों को निपटा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


राममंदिर निर्माण में साध्वी ऋतंभरा के योगदान को भुला नहीं सकते: रक्षामंत्री
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि श्री राममंदिर के निर्माण में साध्वी ऋतंभरा के योगदान को भुलाया नही जा सकता। रामजन्म भूमि आंदोलन को उन्होंने धार देने का काम किया। भागदौड़ भरी जिंदगी में किसी के पास समय नहीं हैं, परंतु साध्वी ऋतंभरा ने समाज के उत्थान के लिए काम किया, वह राष्ट्र के प्रति उनकी निष्ठा को दर्शाता है। उन्होेंने कहा कि हजारों विदेशी वृंदावन आकर यहीं के बनकर रह गए। क्यों कि यहां भगवान राधाकृष्ण की भक्ति और वातावरण में शांति इसका बड़ा कारण है। उन्होंने कहा कि साध्वी ऋतंभरा के कहने पर ही वृंदावन में वात्सल्य के इस आंगन में बालिकाओं के सैनिक स्कूल का लोकार्पण हुआ है। इस मौके जगदगुरू रामानंदाचार्य, राम भद्राचार्य, संत विजय कौशल महाराज, गुरु शरणानंद, गीता मनीषी ज्ञानानंद महाराज, गुरु मां आनंद मूर्ति, केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति आदि ने संबोधित किया। संचालन योग गुरु बाबा रामदेव ने किया। इस अवसर पर केबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण, विहिप संरक्षक दिनेश कुमार, विहिप के राष्ट्रीय अध्यक्ष आलोक कुमार, जीएलए विवि. के कुलाधिपति नारायणदास, रविकांत गर्ग, संजय भैया, जयभगवान अग्रवाल, सुमनलता, कल्याणी दीक्षित आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed