फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   CM Yogi Adityanath says Yamuna river will be pollution free soon in Vrindavan

वृंदावन: यमुना में प्रदूषण पर सरकार गंभीर, मुख्यमंत्री योगी बोले- 2022 में मिलेगा स्वच्छ जल

Sun, 14 Feb 2021 08:37 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा-वृंदावन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा-वृंदावन Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 14 Feb 2021 08:37 PM IST
सार

  • मुख्यमंत्री योगी ने 411 करोड़ रुपये की 95 योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया 
  • बोले- ब्रज को नई पहचान के साथ वृंदावन कुंभ को प्रयागराज की भांति भव्य और दिव्य बनाना है

विज्ञापन
CM Yogi Adityanath says Yamuna river will be pollution free soon in Vrindavan
वृंदावन: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि संतों के अनुरूप ही हमें यमुना को निर्मल बनाना है। यह काम हम 2022 तक करने का प्रयास करेंगे। यमुना के साथ हमारी स्मृतियां जुड़ी हुई हैं। हम यमुना जल को स्नान ही नहीं आचमन योग्य भी बना देंगे। दिल्ली सरकार को भी यमुना को निर्मल बनाने में अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए। 

विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को भगवान श्रीराधाकृष्ण की लीला भूमि वृंदावन में श्रीबांकेबिहारी के दर्शन और यमुना की आरती की। साथ ही यहां कुंभ पूर्व वैष्णव बैठक में 411 करोड़ रुपये की योजनाएं जनपद को समर्पित कीं। 
विज्ञापन


वृंदावन में कुंभ पूर्व वैष्णव बैठक में आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यह वैष्णव बैठक अब वृंदावन कुंभ के नाम से प्रख्यात हो चुकी है। यह हमारा सौभाग्य है कि इस आयोजन के माध्यम से सेवा का अवसर मिला है। अब ब्रज को नई पहचान देनी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

'ब्रज के पास प्राचीन सांस्कृतिक विरासत'

उन्होंने कहा कि दुनिया के सामने ब्रज की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक धरोहर को रखना है। वैश्विक पटल पर यहां आस्था को लोगों के लिए रोजगार से जोड़ना है। इसकी शुरुआत ब्रज तीर्थ विकास परिषद के कार्यों के साथ हो चुकी है। दुनिया में इससे प्राचीन सांस्कृतिक विरासत किसी के पास नहीं है। 

योगी ने संतों से कहा कि गोसेवा ब्रज की पहचान होनी चाहिए। गोवंश भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं की स्मृतियों को जीवंत करती है। यहां तो यमुना भी निर्मल होनी चाहिए। कानपुर में गंगा को स्वच्छ और निर्मल किया जा सकता है तो फिर यमुना को क्यों नहीं? आस्था की दृष्टि से ब्रज क्षेत्र से पवित्र कोई जमीन नहीं है। 

इससे पूर्व मुख्यमंत्री ने विश्व प्रसिद्ध श्रीबांकेबिहारी मंदिर में ठाकुरजी के दर्शन और पूजा-अर्चना की। यहां करीब 15 मिनट तक ठाकुरजी के साथ मुख्यमंत्री मंदिर को निहारते रहे। कुंभ क्षेत्र जाकर यमुना के नवनिर्मित संत देवरहा बाबा घाट का उद्घाटन किया और फिर उस पर यमुना जी की आरती की। यहां से कुंभ पूर्व वैष्णव बैठक की भव्यता को भी निहारा। 

मुख्यमंत्री ने संत ज्ञानानंद, संत विजय कौशल, विनोद बाबा के आश्रमों में पहुंचकर यहां संतों के साथ ब्रज संस्कृति के विकास, यमुना शुद्धिकरण पर चर्चा की। इसके अलावा 198 करोड़ रुपये की नवीन योजनाओं को भी तीर्थ विकास परिषद की बोर्ड बैठक में स्वीकृति दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed