फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   cm yogi adityanath make platform for municipal election by public meeting in agra

Agra: एक घंटे में निकाय चुनाव की बिसात बिछाए गए सीएम योगी, शहरी मुद्दों और योजनाओं पर केंद्रित रही जनसभा

Tue, 29 Nov 2022 07:00 AM IST
मुकेश कुमार देश दीपक तिवारी, अमर उजाला आगरा
देश दीपक तिवारी, अमर उजाला आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 29 Nov 2022 07:00 AM IST
सार

सीएम योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को तारघर मैदान में प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन को संबोधित किया। उनका भाषण शहरी मुद्दे और योजनाओं पर केंद्रित रहा। उन्होंने जिन योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया, उनमें भी 70 फीसदी शहरी क्षेत्र से संबंधित हैं। 

विज्ञापन
cm yogi adityanath make platform for municipal election by public meeting in agra
मंच पर सीएम योगी, मंत्री, मेयर व विधायकगण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को एक घंटे में निकाय चुनाव की बिसात बिछा गए। मंच से मेयर नवीन जैन ने भूमिका बनाई। सीएम योगी ने डबल इंजन की खूबियां गिनाईं। अधिवक्ता, उद्यमी, चिकित्सक, साहित्याकार और अन्य वर्गों के गणमान्य लोगों ने मंच से माहौल बनाया। फिर सीएम ने कमल खिलाने के लिए जमीन तैयार की। टीटीजेड से लेकर म्यूजियम और गंगाजल से लेकर पटरी व्यवसायियों तक का जिक्र किया।
विज्ञापन


अगले महीने नगर निकाय चुनाव प्रस्तावित हैं। जिले में 13 निकाय हैं। जिनमें एक नगर निगम, पांच नगर पालिका और सात नगर पंचायत हैं। सभी पर भाजपा काबिज है। मुख्यमंत्री योगी ने मंच से शहरी मुद्दों व योजनाओं का ढोल बजाया। एक घंटे की जनसभा शहरी मुद्दों व योजनाओं पर केंद्रित रही। मेयर ने कहा कि मैं जब भी सीएम से मिलने जाता था, वह पूछते थे क्या कूड़ा कम हुआ। फिर उन्होंने कहा शहर को डलाब घर मुक्त किया जा रहा है। जो कूड़े के पहाड़ थे, अब हट गए हैं। शहर अब गंदा भी नहीं रहा...। 
विज्ञापन

शहर को दी सौगात 

सीएम योगी ने 500 करोड़ रुपये की जिन योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया, उनमें 70 फीसदी शहरी क्षेत्र से संबंधित हैं। जिनमें शहरी बेघरों के लिए आश्रय स्थल, स्मार्ट सिटी के कार्य, 24 घंटे पेयजल आपूर्ति व कमला नगर क्षेत्र का सौदर्यीकरण कार्य आदि प्रमुख हैं। जिन लाभार्थियों को सम्मानित किया वह भी नगर क्षेत्र से आए थे। लाभार्थियों को चेक वितरण से लेकर महिलाओं को डूडा द्वारा आवंटित आवासों की चाबियां भेंट की गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

एक घंटे देरी से आए सीएम

तारघर मैदान पर सीएम योगी की एक घंटे देरी से जनसभा में पहुंचे। दोपहर तीन बजे सभा होनी थी, लेकिन योगी 4 बजे पहुंचे। फिर 45 मिनट मेयर, आगरा के सांसद व कैबिनेट मंत्रियों ने विचार रखे। करीब 16 मिनट योगी का भाषण हुआ। जिसमें 10 बार आगरा का नाम लिया गया। मंच पर मौजूद ग्रामीण क्षेत्र के विधायक व फतेहपुर सीकरी सांसद को बोलने का मौका तक नहीं मिला।

छह बार से खिल रहा कमल

आगरा नगर निगम में अब 100 वार्ड हैं। जिनमें करीब 80 पार्षद भाजपा के हैं। लगातार छह बार से यहां मेयर सीट पर कमल खिल रहा है। रमेशकांत लवानिया, बेबीरानी मौर्य, किशोरी लाल माहौर, अंजुला माहौर, इन्द्रजीत आर्य और नवीन जैन ने निकाय चुनाव में शहर को भाजपा का अवैध किला बना रखा है। जिसे भेदना आसान नहीं। प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन के सहारे सत्ता को लेकर उठ रहे सवालों को भी सीएम ने साधने का काम किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed