फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   CM Yogi Adityanath gives instructions over Janmashtami celebrations in Mathura

अयोध्या के दीपोत्सव की तर्ज पर मनाएं मथुरा में जन्माष्टमी: योगी आदित्यनाथ

Fri, 12 Jul 2019 11:56 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा/लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा/लखनऊ Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 12 Jul 2019 11:56 AM IST
विज्ञापन
CM Yogi Adityanath gives instructions over Janmashtami celebrations in Mathura
लखनऊ में ब्रज तीर्थ विकास बोर्ड की बैठक लेते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि अयोध्या के दीपोत्सव, काशी की देव दीपावली, विंध्यांचल की नवरात्रि और पुरी की जगन्नाथ यात्रा की तर्ज पर मथुरा में जन्माष्टमी का भव्य आयोजन किया जाए। लेकिन, ध्यान रखें कि पर्व की मूल आत्मा बरकरार रहे। यदि ऐसा करने में सफल हुए तो सभी पर्व और त्यौहार स्थानीय न होकर वैश्विक हो जाएंगे।
विज्ञापन


योगी आदित्यनाथ गुरुवार को लखनऊ के लोकभवन में ब्रज तीर्थ विकास बोर्ड की बैठक में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि निर्णय तेजी से लें और काम की गुणवत्ता और मानक को बनाए रखते हुए हर हाल में इसे समय पर पूरा करें। ब्रज क्षेत्र के विकास के लिए चल रही परियोजना को नवंबर माह तक अवश्य पूर्ण कर लें। गुणवत्ता के लिए लिए हर कार्य की थर्ड पार्टी मॉनीटरिंग भी कराएं। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जन्माष्टमी पर भगवान श्रीकृष्ण से संबंधित मथुरा के सभी स्थानों पर रोशनी के लिए रंगीन एलईडी लाइट लगवाएं। मंदिरों, घरों और सड़कों पर भी इसी तरह व्यवस्था करें। यदि त्यौहारों को भव्य तरीके से मनाने से देश-दुनिया के पर्यटक यहां खिंचे चले आएंगे। इससे पर्यटन की संभावनाओं में चार चांद लगेंगे। स्थानीय स्तर पर लोगों को बड़े पैमाने पर रोजी व रोजगार भी मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पर्यटकों की सुविधाओं, सुरक्षा को प्राथमिकता दें

मुख्यमंत्री ने कहा कि तीर्थ स्थानों से पूरी दुनिया को संदेश जाता है, इसलिए वहां साफ-सफाई और पर्यटकों की मूलभूत सुविधाओं व सुरक्षा को प्राथमिकता पर रखें। तीर्थ स्थानों पर पॉलीथिन के बैन को प्रभावी तरीके से लागू करें। जो भी उत्पाद प्लास्टिक या पॉलीथिन में बिकते हैं उन पर प्रतिबंध लगाएं। इसी के साथ लोगों को पॉलीथिन, प्लास्टिक और थर्माकोल के खतरे के प्रति जागरुक करें।

जल संरक्षण पर विशेष ध्यान की जरूरत

मुख्यमंत्री ने जल संरक्षण के लिए वृक्षारोपण पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया। कहा कि राज्य में पर्यटन के क्षेत्र में व्यापक संभावनाएं हैं। प्रत्येक जिले के लिए एक विशिष्ट योजना तैयार करें। यदि आवश्यक हो तो विभाग में प्रतिनियुक्ति पर योग्य अधिकारियों की तैनाती करें। इको-टूरिज्म की संभावनाओं को देखते हुए वन विभाग के अधिकारी इस संबंध में मददगार हो सकते हैं।

ब्रज में चल रही 86 करोड़ की परियोजनाएं

राज्य सरकार ने ब्रज तीर्थ विकास बोर्ड का गठन 20 अगस्त 2017 को किया था। 2018-19 के बजट में बृज क्षेत्र के विकास के लिए 100 करोड़ का प्रावधान किया गया। 86 करोड़ की अनुमति दी गई। इस समय लगभग दो दर्जन परियोजनाओं पर काम चल रहा है। मुख्यमंत्री ने परियोजनाओं को नवंबर से पहले पूरा करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed