{"_id":"610ec38b8ebc3e7b890c2a99","slug":"cm-yogi-adityanath-and-jp-nadda-visits-to-agra-today","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आगरा: सीएम योगी और जेपी नड्डा आज ताजनगरी में, पदाधिकारियों से करेंगे संवाद, चुनावी रणनीति पर होगा मंथन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा: सीएम योगी और जेपी नड्डा आज ताजनगरी में, पदाधिकारियों से करेंगे संवाद, चुनावी रणनीति पर होगा मंथन
Sun, 08 Aug 2021 11:12 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sun, 08 Aug 2021 11:12 AM IST
सार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा रविवार को आगरा में ब्रज की नब्ज टटोलने आ रहे हैं। वह यहां जनप्रतिनिधियों, पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। मिशन-2022 की चुनावी रणनीति पर मंथन होगा।
विज्ञापन
आगरा में आज सीएम योगी और जेपी नड्डा का दौरा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ लखनऊ से विमान से आकर खेरिया एयरपोर्ट पर उतरेंगे। वह सात घंटे शहर में रहेंगे। शाम 5.35 बजे लखनऊ के लिए रवाना होंगे। पार्टी अध्यक्ष और मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए एयरपोर्ट से लेकर कार्यक्रम स्थल तक रास्तों को होर्डिंग्स से पाट दिया गया है। जगह जगह स्वागत द्वार बनाए गए हैं, जहां भाजपा कार्यकर्ता उनका इंतजार कर रहे हैं। आयोजन स्थल पर बड़े-बड़े कटआउट लगाए गए हैं।
विज्ञापन
फतेहाबाद रोड स्थित ताज विलास होटल में सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक भाजपा ब्रज क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं से संवाद होगा। उसके बाद ब्रज क्षेत्र के सभी जनप्रतिनिधियों के साथ बैठकें होंगी। दोपहर तीन बजे फतेहाबाद रोड पर एसएनजे गोल्ड कन्वेंशन सेंटर में कोरोना योद्धा के रूप में चिकित्सकों को सम्मानित किया जाएगा। मुख्यमंत्री के साथ एमएसएमई मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह और नगर विकास राज्यमंत्री महेश चंद गुप्ता भी मौजूद होंगे।
विज्ञापन
बूथ की मजबूती को लेकर होगा विचार विमर्श
भाजपा के अध्यक्ष जेपी नड्डा खेरिया एयरपोर्ट से सीधे फतेहाबाद रोड स्थित होटल ताज विलास पहुंचेंगे। सुबह 11 बजे से होने वाले पहले सत्र में वह ब्रज क्षेत्र, भाजपा जिलाध्यक्षों, जिला प्रभारियों और क्षेत्रीय मोर्चा के अध्यक्षों के साथ बैठक करेंगे। इसमें वह बूथ की मजबूती से लेकर संगठन की संरचना को लेकर विचार विमर्श करेंगे। टीकाकरण के कार्य के साथ ही तीसरी लहर के लिए लोगों को जागरूक करने के मुद्दे भी रहेंगे।
विज्ञापन
दूसरे सत्र में विधायकों, एमएलसी व अन्य जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक करके उनका रिपोर्ट कार्ड मांगा जाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह, प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल भी प्रतिभाग करेंगे। दोपहर तीन बजे पार्टी अध्यक्ष फतेहाबाद रोड स्थित एसएनजे गोल्ड फॉर्म हाउस पर कोरोना वॉरियर्स चिकित्सकों के सम्मान समारोह में भाग लेंगे। इसके लिए मंडल भर से एक हजार चिकित्सकों की सूची तैयार की गई है।