फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra CM Yogi Adityanath and JP nadda Visit Today Latest News: CM Yogi Adityanath and JP Nadda Visits to agra today

आगरा: सीएम योगी और जेपी नड्डा आज ताजनगरी में, पदाधिकारियों से करेंगे संवाद, चुनावी रणनीति पर होगा मंथन

Sun, 08 Aug 2021 11:12 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 08 Aug 2021 11:12 AM IST
सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा रविवार को आगरा में ब्रज की नब्ज टटोलने आ रहे हैं। वह यहां जनप्रतिनिधियों, पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। मिशन-2022 की चुनावी रणनीति पर मंथन होगा। 

विज्ञापन
Agra CM Yogi Adityanath and JP nadda Visit Today Latest News: CM Yogi Adityanath and JP Nadda Visits to agra today
आगरा में आज सीएम योगी और जेपी नड्डा का दौरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ लखनऊ से विमान से आकर खेरिया एयरपोर्ट पर उतरेंगे। वह सात घंटे शहर में रहेंगे। शाम 5.35 बजे लखनऊ के लिए रवाना होंगे। पार्टी अध्यक्ष और मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए एयरपोर्ट से लेकर कार्यक्रम स्थल तक रास्तों को होर्डिंग्स से पाट दिया गया है। जगह जगह स्वागत द्वार बनाए गए हैं, जहां भाजपा कार्यकर्ता उनका इंतजार कर रहे हैं। आयोजन स्थल पर बड़े-बड़े कटआउट लगाए गए हैं। 

विज्ञापन


फतेहाबाद रोड स्थित ताज विलास होटल में सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक भाजपा ब्रज क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं से संवाद होगा। उसके बाद ब्रज क्षेत्र के सभी जनप्रतिनिधियों के साथ बैठकें होंगी। दोपहर तीन बजे फतेहाबाद रोड पर एसएनजे गोल्ड कन्वेंशन सेंटर में कोरोना योद्धा के रूप में चिकित्सकों को सम्मानित किया जाएगा। मुख्यमंत्री के साथ एमएसएमई मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह और नगर विकास राज्यमंत्री महेश चंद गुप्ता भी मौजूद होंगे। 
विज्ञापन


बूथ की मजबूती को लेकर होगा विचार विमर्श
भाजपा के अध्यक्ष जेपी नड्डा खेरिया एयरपोर्ट से सीधे फतेहाबाद रोड स्थित होटल ताज विलास पहुंचेंगे। सुबह 11 बजे से होने वाले पहले सत्र में वह ब्रज क्षेत्र, भाजपा जिलाध्यक्षों, जिला प्रभारियों और क्षेत्रीय मोर्चा के अध्यक्षों के साथ बैठक करेंगे। इसमें वह बूथ की मजबूती से लेकर संगठन की संरचना को लेकर विचार विमर्श करेंगे। टीकाकरण के कार्य के साथ ही तीसरी लहर के लिए लोगों को जागरूक करने के मुद्दे भी रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरे सत्र में विधायकों, एमएलसी व अन्य जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक करके उनका रिपोर्ट कार्ड मांगा जाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह, प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल भी प्रतिभाग करेंगे। दोपहर तीन बजे पार्टी अध्यक्ष फतेहाबाद रोड स्थित एसएनजे गोल्ड फॉर्म हाउस पर कोरोना वॉरियर्स चिकित्सकों के सम्मान समारोह में भाग लेंगे। इसके लिए मंडल भर से एक हजार चिकित्सकों की सूची तैयार की गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed