{"_id":"6a395098df493eea1e0f9533","slug":"cm-yogi-adityanath-agra-visit-cancelled-after-lucknow-fire-incident-2026-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: सीएम योगी का आगरा दाैरा रद्द, लखनऊ अग्निकांड के बाद फैसला; धरी रह गईं प्रशासन की तैयारियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: सीएम योगी का आगरा दाैरा रद्द, लखनऊ अग्निकांड के बाद फैसला; धरी रह गईं प्रशासन की तैयारियां
Mon, 22 Jun 2026 08:41 PM IST
Arun Parashar
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: Arun Parashar
Updated Mon, 22 Jun 2026 08:41 PM IST
सार
सीएम योगी को आगरा दाैरे के दाैरान लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) की वार्षिक कार्य योजना और पुलिस कमिश्नरेट सहित सभी जिलों की कानून व्यवस्था की समीक्षा करनी थीं। दो दिन से संबंधित विभाग तैयारियों में लगे हुए थे। सोमवार सुबह डीएम मनीष बंसल ने मंडलायुक्त सभागार का निरीक्षण किया था।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लखनऊ अग्निकांड में 15 बच्चों की मौत के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का मंगलवार को प्रस्तावित आगरा दौरा निरस्त हो गया। रात आठ बजे प्रशासन ने दौरा स्थगित होने की पुष्टि की। सीएम के आगमन को लेकर सोमवार को मंडलायुक्त, जिलाधिकारी से लेकर पुलिस और पीडब्ल्यूडी के अधिकारी दिनभर तैयारियों में जुटे रहे।
मंडलायुक्त कार्यालय में सीएम योगी को लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) की वार्षिक कार्य योजना 2026-27 और पुलिस कमिश्नरेट सहित सभी जिलों की कानून व्यवस्था की समीक्षा करनी थीं। दो दिन से संबंधित विभाग तैयारियों में लगे हुए थे। सोमवार सुबह डीएम मनीष बंसल ने मंडलायुक्त सभागार का निरीक्षण किया था।
फिर दोपहर में सभी विभागों के अधिकारियों संग सीएम के आगमन को लेकर बैठक की। सोमवार को सीएम का फिरोजाबाद और अलीगढ़-हाथरस का दौरा भी निरस्त हो गया। इसके बाद रात 8 बजे आगरा प्रशासन ने भी सीएम के नहीं आने की पुष्टि की। लखनऊ में कोचिंग में हुए अग्निकांड में भीषण जनहानि की आशंका है। 15 बच्चों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। ऐसे में सीएम ने अपने सभी कार्यक्रम निरस्त कर दिए हैं।