फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Cm yogi adityanath addressed the BJP meeting in Agra

सीएम योगी ने भाजपा कार्यकर्ताओं में भरा जोश: कहा- ऐसे करो चुनाव की तैयारी विपक्ष को नजर आए पराजय

Mon, 09 Aug 2021 09:43 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 09 Aug 2021 09:43 AM IST
सार

ब्रज क्षेत्र की संगठनात्मक बैठक में बोले मुख्यमंत्री योगी- सरकार ने जो कीर्तिमान बनाए हैं उन्हें घर-घर तक पहुंचाएं कार्यकर्ता

विज्ञापन
Cm yogi adityanath addressed the BJP meeting in Agra
बैठक को संबोधित करते सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को आगरा में हुई ब्रज क्षेत्र की संगठनात्मक बैठक में भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं को आक्रामक अंदाज में चुनावी तैयारियों में जुट जाने की बात कही। उन्होंने कहा कि तैयारी ऐसे करो कि विपक्ष को अपनी पराजय नजर आने लगे। सरकार ने जो कीर्तिमान बनाए हैं उन्हें घर-घर तक पहुंचाओ।

विज्ञापन


सीएम योगी ने कहा कि हमें एकजुटता के साथ चुनाव लड़ना होगा। जनता के बीच में जाकर विपक्ष को बेनकाब करना होगा। उन्होंने कहा कि जनता को बताएं कि जब हम दूसरी लहर में काम कर रहे थे तब विपक्ष घरों में सोया हुआ था। उन्होंने विपक्ष पर मनोवैज्ञानिक बढ़त बनाने के लिए आक्रामक प्रचार का मंत्र दिया। 
विज्ञापन


योगी ने कहा कि कोरोना काल में बहुत से ऐसे काम भी हुए हैं जिनके बारे में लोगों को नहीं पता। उन्होंने इंग्लैंड के संक्रमित दंपती की कहानी सुनाई। जिसे एंबुलेंस की मदद से लखनऊ से दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर हो रही हैं। 33 नए मेडिकल कॉलेज तैयार हो रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी के सामने ही भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने संगठन को अधिक महत्व देने की बात कही। प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि कार्यकर्ता की पहचान संगठन से है। समाज में हर जगह उन्हें संगठन की वजह से ही सम्मान मिलता है। उनका मान-सम्मान सदैव सुरक्षित रहेगा।

संगठन में नई उर्जा का संचार
भाजपा की संगठनात्मक दृष्टि से ब्रज में 19 जिले शामिल हैं। जिनमें 67 विधान सभासीट हैं। 2017 में भाजपा को 57 सीटें मिलीं हैं। इस एतिहासिक प्रदर्शन को दोहराने की चुनौती से जूझ रहे ब्रज क्षेत्र संगठन में रविवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा नई ऊर्जा का संचार कर गए। 

दो सत्रों में हुई संगठनात्मक बैठक में उन्होंने पदाधिकारी, कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों को ब्रज का राजनीतिक महत्व समझाया। ब्रज को केसरिया किला बताया। ब्रज के 50 से अधिक विधायक, सांसद व मंत्रियों के साथ जेपी नड्डा ने एक-एक सीधा संवाद किया। 

उन्हें संगठन को महत्व देने का पाठ पढ़ाते हुए संगठन व सरकार के बीच सेतु की तरह काम करने के निर्देश दिए हैं। बैठक में किसान मोर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार चाहर, उर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा, राज्यमंत्री चौ. उदयभान सिंह, डॉ. जीएस धर्मेश, मंत्री जयवीर सिंह व विधायकगण शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed