फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   CM to take stock of PWD works and review law and order on the 23rd.

Agra News: सीएम 23 को टटोलेंगे पीडब्ल्यूडी के कार्यों की नब्ज, करेंगे कानून व्यवस्था की समीक्षा

Sun, 21 Jun 2026 02:43 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jun 2026 02:43 AM IST
विज्ञापन
CM to take stock of PWD works and review law and order on the 23rd.
आगरा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 23 जून को आगरा आएंगे। वह मंडल के विकास कार्यों और कानून व्यवस्था की समीक्षा करेंगे। विशेष जोर लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के प्रोजेक्ट्स पर रहेगा, जहां पुराने कार्यों की प्रगति जांचने के साथ-साथ नई कार्ययोजनाओं को भी परखा जाएगा। शनिवार को जारी हुए आधिकारिक कार्यक्रम के बाद प्रशासनिक और पुलिस अमले ने तैयारियां तेज कर दी हैं।
विज्ञापन


सबसे पहले मुख्यमंत्री अलीगढ़ जाएंगे। वहां से हाथरस के सलेमपुर स्थित औद्योगिक क्षेत्र में सम्मेलन होगा। इसके बाद दोपहर में मुख्यमंत्री आगरा पहुंचेंगे।
विज्ञापन


सीएम का कार्यक्रम

दोपहर 12:15 बजे: हाथरस के सलेमपुर से राजकीय हेलीकॉप्टर से आगरा के खेरिया एयरपोर्ट पर आगमन।

दोपहर 12:20 बजे: खेरिया एयरपोर्ट से कार से प्रस्थान।
दोपहर 12:30 बजे : आयुक्त सभागार में आगमन।
दोपहर 12:30 से 2:00 बजे तक : आगरा मंडल के लोक निर्माण विभाग के पुराने कार्यों की समीक्षा एवं नये कार्यों की कार्ययोजना के संबंध में बैठक।

दोपहर 2:00 से 2:30 बजे तक : यह समय आरक्षित रखा गया है।

दोपहर 2:30 से 3:30 बजे तक : जनपदीय विकास कार्यों एवं कानून व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा।

दोपहर 3:30 बजे : आयुक्त सभागार से खेरिया एयरपोर्ट के लिए प्रस्थान।
दोपहर 3:45 बजे: राजकीय वायुयान से अमौसी एयरपोर्ट, लखनऊ के लिए प्रस्थान।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed