फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   cm inaugurated bird festival

जिसने ‘मैंने प्यार किया’ देखी है वह जानता हैं पक्षियों का महत्व

Sun, 06 Dec 2015 01:13 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, बाह (आगरा)
ब्यूरो अमर उजाला, बाह (आगरा) Updated Sun, 06 Dec 2015 01:13 AM IST
विज्ञापन
cm inaugurated bird festival
मुख्यमंत्री ने पक्षियों का फिल्म कनेक्शन भी जोड़ा। युवाओं की ओर इशारा करते हुए कहा कि जिसने ‘मैंने प्यार किया’ फिल्म देखी है, वह पक्षियों का महत्व जानते हैं। कहा कि और भी कई फिल्में हैं, जिनमें पक्षियों को काफी महत्व दिया गया है।
विज्ञापन

कॉफी टेबल बुक का विमोचन
मुख्यमंत्री ने ‘बर्ड्स आफ उत्तर प्रदेश’ पर एक काफी टेबल बुक का विमोचन किया। इस दौरान आस्ट्रेलिया की बर्ड पेंटर पीट मार्शल और जैकी गार्नर ने उनको बर्ड पेंटिंग भेंट की।
विज्ञापन

सीएम को किया आमंत्रित
बर्ड लाइफ इंटरनेशनल के सदस्यों ने मुख्यमंत्री को इंग्लैंड में होने वाले अगले बर्ड फेस्टिवल के लिए आमंत्रित किया। ब्रिटिश बर्ड फेयर के संस्थापक टिम अपलटन ने बताया कि ब्रिटिश बर्ड फेयर में 23 हजार से अधिक लोग शिरकत करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

...जब पक्षालिका स्टेज पर बैठ गईं
पूर्व कैबिनेट मंत्री अरिदमन सिंह की पत्नी पक्षालिका सिंह मुख्यमंत्री से बात करने के लिए स्टेज पर पहुंच गईं। वह सीएम के बगल में ही स्टेज पर बैठ गईं। सीएम की नजर जैसे ही उन पर पड़ी उन्होंने तुरंत उन्हें उठकर पीछे कुर्सी पर बैठ जाने के लिए कहा।
वरिष्ठ नेताओं पर कसा तंज
भाषण खत्म करने से पहले सीएम ने पार्टी के कुछ वरिष्ठ नेताओं पर तंज भी कसा। पर्यावरण और पक्षियों की बात पर उन्होंने कहा कि हो सकता है कि वरिष्ठ नेताओं को यह समझ में न आए। इस दौरान उन्होंने एक वरिष्ठ नेता की ओर देखते हुए कहा कि हालांकि वे पार्टी में हैं तो उन्हें साथ रहना पड़ता है।
नंदगवां घाट पर आवागमन रोका
बाह। बर्ड वाचिंग के लिए मुख्यमंत्री के आगमन के मद्देनजर जैतपुर और भिंड के बीच चंबल नदी के नंदगवां घाट को सील रखा गया। घाट से चलने वाले स्टीमर और नावों को वन विभाग ने दिन भर जब्त कर लिया था। पर दिन भर आवागमन बंद रहने के कारण नदी के आरपार आने-जाने वालों को निराश लौटना पड़ा।
 सीएम ने सराहा, टीएसए गदगद
बाह। बर्ड फोटो गैलरी में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने टर्टल सरवाइवल एलायंस (टीएसए) के कार्य की सराहना की। दुलर्भ प्रजातियों के संरक्षण का काम कर रहे टीएसए के विजिटर बुक में अखिलश ने लिखा है, ‘आई सपोर्ट कॉज ऑफ द टर्टल।’ टीएसए लखनऊ की सीनियर प्रोजेक्ट ऑफीसर स्नेहा धारवडकर तथा प्रोजेक्ट  कोआर्डिनेटर नीरज कुमार पाल ने कहा कि टीएसए के लिए यह गौरव की बात है। मुख्यमंत्री के सपोर्ट हमारा मनोबल बढ़ा है।
छात्र-छात्राओं ने भी सुझाए उपाय
बाह। बर्ड गैलरी पक्षियों की फोटो देखने के बाद छात्र-छात्राओं की रचनात्मकता प्रतियोगिताओं के दौरान सामने आई। बीएनडी इंटर कालेज जैतपुर, रामसहाय वर्मा इंटर कालेज बासौनी के 30-30 तथा शांति निकेतन विद्यालय पिनाहट के 40 छात्र-छात्राओं ने शनिवार को निबंध, पोस्टर प्रतियोगिता और प्रश्नोत्तरी में भाग लिया। पर्यावरण शिक्षण केंद्र लखनऊ की प्रीति कनोजिया ने बताया कि छात्र-छात्राओं ने पक्षियों की दुनिया, उन पर मंडराते खतरे व बचाने के उपाय पर निबंध लिखे। पक्षी मेरे प्रिय मित्र पर भी उनके लिए विषय था। पोस्टर के लिए उन्हें हमारी परंपरा एवं सस्कृति में पक्षी तथा पक्षियों की पर्यावरण में भूमिका विषय दिए गए थे। प्रश्नोत्तरी में पक्षियों पर सवाल पूछे गए।
हर स्टाल पर गए मुख्यमंत्री
बाह। बर्ड फेस्टिवल में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव हर स्टाल पर गए। उन्होंने ईको टूरिज्म, डब्ल्यूडब्ल्यूएफ, वाइल्ड लाइफ गैलरी, आगरा के हथकरघा का सामान, फिरोजाबाद के कांच के सामान, कतरनियां घाट की फोटो गैलरी, यूपी टूरिज्म, टर्टल सेेंक्च्युरी, नेशनल कंजरवेशन, वन औषधि, बांबे नेचुरल हिस्ट्री सोसाइटी आदि के स्टाल पर जानकारी ली। प्रतिनिधियों की हौसला अफजाई भी की। मंत्री दुर्गा प्रसाद, राज्यमंत्री पवन पांडेय, मुख्य सचिव आलोक रंजन, प्रमुख सचिव वन संजीव सरन, आरपी सिंह आदि भी साथ थे।

ये रहे मौजूद
चंबल सफारी में आयोजित बर्ड फेस्टिवल में मेयर इंद्रजीत आर्य, सपा के राष्ट्रीय महासचिव रामजीलाल सुमन, विधायक छोटे लाल वर्मा, शिवकुमार राठौर, जिलाध्यक्ष रामसहाय यादव, शहर अध्यक्ष रईसुद्दीन कुरैशी, चंद्रसेन टपलू, राहुल चतुर्वेदी, वाजिद निसार, अतुल गर्ग, श्याम भोजवानी, राजपाल यादव, हरेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed