फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   CM Give the gift of 438.74 million

438.74 करोड़ की सौगात दे गए सीएम

Wed, 06 Jan 2016 01:49 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, आगरा
ब्यूरो अमर उजाला, आगरा Updated Wed, 06 Jan 2016 01:49 AM IST
विज्ञापन
CM Give the gift of 438.74 million
प्रदेश के पहले ‘यूपी प्रवासी दिवस’ सम्मेलन में शिरकत करने आए
विज्ञापन
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव शहर को नए साल का तोहफा दे गए हैं। ताजमहल के साए में होटल ताजखेमा में उन्होंने करीब 438.74 करोड़ रुपये की योजनाओं का शिलान्यास किया। इन योजनाओं से एक ओर देश की विरासत और संस्कृति को सहेजा जाएगा तो वहीं पर्यटकों को विश्वस्तरीय कैफे की सुविधा भी उपलब्ध होगी।
ताज ओरिएंटेशन सेंटर
ताजमहल के पूर्वी गेट के निकट शिल्पग्राम परिसर में पर्यटकों को विश्वस्तरीय एकीकृत और सुुनियोजित सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सेंटर की स्थापना पर्यटन विभाग की ओर की जा रही है। तकरीबन 11.55 एकड़ भूमि पर बनने वाले इस सेंटर का निर्माण राजकीय निर्माण निगम करीब 231.85 करोड़ रुपये से करेगा। इस इस सेंटर में एक मुख्य कांप्लेक्स (बेसमेंट, ग्राउंड फ्लोर और टेरिस फ्लोर शॉप) होगा। दो फ्लोर की अंडरग्राउंड, ग्राउंड और फर्स्ट फ्लोर पर पार्किंग की सुविधा होगी। आडिटोरियम, हार्टीकल्चर, बिल्डिंग मैनेजमेंट सिस्टम, शॉप, ओपन एयर थिएटर, रेस्टोरेंट, एयरकंडीशन सिस्टम, कंप्यूटर नेटवर्क, टेलीफोन नेटवर्क, लिफ्ट, पीए सिस्टम, फायर फाइटिंग सिस्टम आदि सुविधाओं से युक्त होगा।
मुगल म्यूजियम
आगरा में प्रतिवर्ष करीब 50 लाख भारतीय और करीब आठ लाख विदेशी पर्यटक आते हैं, लेकिन आगरा के गौरवशाली इतिहास की जानकारी के लिए यहां न तो कोई म्यूजियम है और ना ही इंटरप्रटेशन सेंटर। इस कमी को भी मुख्यमंत्री ने मंगलवार को पूरा कर दिया। उन्होंने ताजमहल पूर्वी गेट के पास मुख्य स्मारक से तकरीबन 1300 मीटर की दूरी पर 5.9 एकड़ भूमि पर प्रस्तावित मुगल म्यूजियम का भी शिलान्यास किया। तकरीबन 141.89 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले इस म्यूजियम में आगरा के मुगलकालीन इतिहास, सांस्कृतिक विरासत, रहन-सहन, स्थापत्य कला, चित्रकारी, हैंडीक्राफ्ट, पांडुलिपियों, हस्तलिखित सरकारी फरमान आदि को सहेजा जाएगा।
विज्ञापन

आगरा स्ट्रीट कैफे
शहर में ताजमहल और आगरा किला के आस-पास हजारों की संख्या में देशी-विदेशी पर्यटक आते हैं, लेकिन पंच सितारा होटलों के अलावा ऐसा कोई स्थान नहीं है जहां वे फुर्सत के पल बिता सकें। इसके लिए फतेहाबाद रोड पर पीएसी ग्राउंड में 7,120 वर्ग मीटर भूमि पर करीब 35 करोड़ रुपये की लागत से दो मंजिला भवन बनेगा, इसमें दो रेस्टोरंट, आठ फूड स्टाल, एक पवेलियन, दो टायलेट ब्लाक बनाए जाएंगे। खुले भाग में बच्चों के लिए खेलकूद के उपकरण और बैठने के लिए अंतर्राष्ट्रीय स्तर का फर्नीचर लगाया जाएगा। परिसर की सभी सुविधाएं पेरिस की भांति होंगी। इससे पर्यटकों के  प्रवास की संभावनाएं बढ़ेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आगरा हेरिटेज सेंटर
सेंट जोंस कालेज के पास स्थित वैश्य बोर्डिंग हाउस परिसर में आगरा हेरिटेज सेंटर की स्थापना की जाएगी। तकरीबन 11,000 वर्ग मीटर भूभाग पर बनने वाले इस यूनिक सेंटर को बनाने में करीब 30 करोड़ रुपये की लागत आएगी। यह भवन 2018 में बनकर तैयार होगा। हेरिटेज सेंटर में आर्ट एजूकेशन, संस्कृति, ब्रज हेरिटेज, पर्यटन की समृद्धशाली विरासत को संरक्षित किया जाएगा। इस सेंटर में एक आडिटोरियम, आर्ट एंड क्राफ्ट सेंटर, लाइब्रेरी और बच्चों के लिए गेम्स की सुविधा होगी। योगा केंद्र के साथ कांफ्रेंस हाल भी बनाया जाएगा। 
योजना    लागत
ताज ओरिएंटेशन सेंटर    231.85 करोड़
मुगल म्यूजियम    141.89 करोड़
आगरा स्ट्रीट कैफे    35.00 करोड़
आगरा हेरिटेज सेंटर    30.00 करोड़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed