फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   cm, awas, kasganj, pm awas

अपने आशियाने की चाबी पाकर खिल उठे लाभार्थियों के चेहरे

Mon, 23 Dec 2019 11:36 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 23 Dec 2019 11:36 PM IST
विज्ञापन
cm, awas, kasganj, pm awas
कासगंज में कलक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी मुख्यमंत्री आवासीय योजना के तहत महिला को चाबी सौंपत? - फोटो : KASGANJ
कासगंज। कलक्ट्रेट सभागार में आयोजितकार्यक्रम में मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत चयनित 39 लाभार्थियों को उनके आवास की चाबी सौंपी गई। साथ ही 51 गरीबों को कंबल भी बांटे गए। सदर विधायक देवेंद्र सिंह राजपूत, अमांपुर विधायक देवेंद्र प्रताप सिंह, पटियाली विधायक ममतेश शाक्य, जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह, पुलिस अधीक्षक सुशील घुले ने संयुक्त रूप से मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण के लाभार्थियों को उनके घरों की चाबी सौंपीं तथा 51 गरीबों को कंबल बांटे।
विज्ञापन

लखनऊ मुख्यालय पर हुए कार्यक्रम का कलक्ट्रेट सभागार में प्रोजेक्टर के माध्यम से सीधा प्रसारण किया गया। डीएम ने बताया कि मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत इस जिले में गत वर्ष 69 लाभार्थी थे, इस वर्ष 39 लाभार्थियों को चयन किया है, जिनके खाते में धनराशि भेज दी गई है। अधिकंाश आवास पूर्ण हो चुके हैं। कुछ निर्माणाधीन हैं जो जल्द ही पूर्ण हो जाएंगे। जिससे गरीबों को रहने के लिए पक्का मकान मुहैया हो सकेगा।
विज्ञापन

योजना को पात्रता के आधार पर बिना किसी भेदभाव के क्रियान्वित किया जा रहा है। निशुल्क आवास के लिये 1.20 लाख रुपये, शौचालय के लिए 12 हजार रुपये तथा मनरेगा के अंतर्गत मजदूरी कार्य के लिये 16380 धनराशि लाभार्थियों को प्रदान की गई है। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी तेज प्रताप मिश्र, अपर जिलाधिकारी योगेन्द्र कुमार, परियोजना निदेषक डीआरडीए रामायण सिंह यादव, जिला विकास अधिकारी एसएन श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed