फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   CM Adityanath Yogi will address public meetings in Mathura

UP Election 2022: मुख्यमंत्री योगी आज मथुरा में, तीन विधानसभा क्षेत्रों में संबोधित करेंगे जनसभाएं

Wed, 02 Feb 2022 12:02 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 02 Feb 2022 12:02 AM IST
सार

मथुरा जिले के सभी पांच विधानसभा क्षेत्रों में 10 फरवरी को होना है। उससे पहले राजनीतिक दलों ने चुनाव प्रचार तेज कर दिया है। 

विज्ञापन
CM Adityanath Yogi will address public meetings in Mathura
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को मथुरा, छाता, गोवर्धन विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभाएं कर वोट मांगेंगे। भाजपा के महानगर संयोजक राजू यादव और जिला मीडिया प्रभारी सचिन चतुर्वेदी ने बताया कि सेठ बीएन पोद्दार स्कूल में दो फरवरी को मुख्यमंत्री भाजपा प्रत्याशी श्रीकांत शर्मा के पक्ष में जनसभा को संबोधित करेंगे। इससे पहले स्वामी बाबा का मैदान तरौली गांव में 11 बजे और दोपहर एक बजे गोवर्धन के बाचे लाला का मैदान में मतदाता सम्मेलन को संबोधित करेंगे। 

विज्ञापन


जिले में विधानसभा चुनाव के लिए 10 फरवरी को होना है। मतदान से पहले भाजपा, सपा-रालोद गठबंधन, कांग्रेस और बसपा के दिग्गज मथुरा की पांचों विधानसभा में जनसभा और रोड-शो करके अपने उम्मीदवारों को जिताने की अपील करेंगे। मंगलवार को रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी दो विधानसभा क्षेत्रों में उम्मीदवारों के लिए वोट मांगे। 

विज्ञापन

भाजपा के ये स्टार प्रचारक आ चुके हैं मथुरा

भाजपा के स्टार प्रचारकों में सांसद हेमामालिनी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, प्रदेश प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान दौरा कर चुके हैं, इनके दोबारा आने की तैयारी चल रही है। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह भी मथुरा आ सकते हैं। उधर, कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी, पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलौत भी कांग्रेस उम्मीदवारों के पक्ष में वोट मांगेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन


यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव चार फरवरी को सपा-रालोद गठबंधन के उम्मीदवारों के पक्ष में मतदान के लिए अपील कर सकते हैं। बसपा के राष्ट्रीय महासचिव सतीश मिश्रा भी उम्मीदवारों के लिए मथुरा आकर जनसभा कर सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed