फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Clouds remained throughout the day, the minimum temperature was seven degrees Celsius

दिन भर छाए रहे बादल, सात डिग्री सेल्सियस रहा न्यूनतम तापमान

Fri, 04 Feb 2022 11:24 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 04 Feb 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
Clouds remained throughout the day, the minimum temperature was seven degrees Celsius
मैनपुरी। शुक्रवार को पूरे दिन बादल छाए रहे। इससे लोग सर्दी से परेशान रहे। सर्द हवा और गलन के चलते न्यूनतम तापमान गिरकर सात डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। वहीं खेत में खड़ी आलू और सरसों की फसल पर खतरा बना हुआ है। अगर मौसम जल्द साफ नहीं हुआ तो इन फसलों में नुकसान की आशंका बढ़ जाएगी।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को सुबह बादल छाए रहने के साथ ही दिन में बारिश हुई थी। कई क्षेत्रों में ओले भी गिरे थे। शुक्रवार को भी मौसम साफ नहीं हुआ। दिनभर जहां आसमान में बादल छाए रहे तो वहीं बारिश होने की आशंका बनी रही। सर्द हवा और गलन के चलते लोगों को ठिठुरन का अहसास हुआ। दिन में अधिकतम तापमान जहां 18 डिग्री सेल्सियस रहा तो वहीं न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन

दिन में कई बार धूप निकली, लेकिन बादलों के चलते कुछ देर बार ही सूरज फिर से छिप गया। सर्दी के साथ ही फसलों में नुकसान को लेकर किसान चिंतित हैं। दरअसल खराब मौसम के चलते सरसों में कीट का प्रकोप और आलू की बेल जलने की आशंका है। कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. विकास रंजन चौधरी ने बताया कि अगर आगामी दो दिनों में मौसम साफ हो जाता है तो फसलों को बहुत अधिक नुकसान नहीं होगा। वहीं अगर दो से तीन दिन बादल छाए रहते हैं तो सरसों की फसल के लिए खतरा हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed