फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   clean india

हैलो मैं नगर पंचायत अध्यक्ष बोल रहीं हूूं, क्या आपका वार्ड स्वच्छ है

Sat, 25 Jan 2020 12:13 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jan 2020 12:13 AM IST
विज्ञापन
clean india
कासगंज के पटियाली में नगरपंचायत अध्यक्ष सभासद को मोबाइल वितरित करतीं - फोटो : KASGANJ
पटियाली (कासगंज)। नगर को स्वच्छ सर्वेक्षण 2020 में अव्वल लाने के लिए नगर पंचायत हर कोशिश कर रही है। अब नगर पंचायत अध्यक्ष स्वयं सभासदों से फोन करके वार्ड की स्वच्छता संबंधी जानकारी लेंगी। नगर पंचायत अध्यक्ष डॉ. शशि मिश्रा ने नगर पंचायत के सभागार में सभासदों के साथ बैठक कर शहर को स्वच्छ बनाने के लिए चर्चा की। उन्होंने कहा कि नगर को स्वच्छ सर्वेक्षण 2020 में पहला स्थान दिलाने के लिए नगरवासियों का भी योगदान जरूरी है। सभासद अपने-अपने वार्ड का प्रतिदिन निरीक्षण करें।
विज्ञापन

जहां भी गंदगी दिखे उसका मोबाइल से फोटो लें और कार्यालय में श़कायत दर्ज कराएं। ताकि समस्या का निस्तारण हो सके। इस दौरान उन्होंने एक सभासद को फोन किया और कहा कि मैं नगर पंचायत अध्यक्ष बोल रहीं हूूं, क्या आपका वार्ड स्वच्छ है? इस पर सभासद सतर्क हो गए। इस दौरान ईओ अखिलेश कुमार तिवारी, सभासद मुस्ताक अंसारी, प्रीति राठौर, रिजवाना बेगम, अनूप कुदेशिया, नजमा बेगम, अफसान बेगम, अनूप उपाध्याय, रामनंदन, महेश शाक्य, शीला देवी सभासद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed