{"_id":"5e99cb618ebc3e78ac7ea8ec","slug":"class-fivth-student-donate-money-for-corona-virus-relief-fund","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गुल्लक तोड़कर थाने पहुंचा कक्षा पांच का छात्र, पुलिस को दिया कोरोना की लड़ाई के लिए अंशदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुल्लक तोड़कर थाने पहुंचा कक्षा पांच का छात्र, पुलिस को दिया कोरोना की लड़ाई के लिए अंशदान
Fri, 17 Apr 2020 09:01 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Fri, 17 Apr 2020 09:01 PM IST
सार
फटे जूते को बदलने को कहा तो बोला कोरोना के लिए ज्यादा जरूरत
विज्ञापन
थाना फतेहाबाद में इंस्पेक्टर को रुपए देता मोहित
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा जनपद के फतेहाबाद क्षेत्र के गांव हीसिकी निवासी मोहित (10) पुत्र देवेंद्र ने पांच हजार रुपए थाना फतेहाबाद आकर इंस्पेक्टर प्रवेश कुमार को कोरोना राहत फंड में के लिए दिए। इंस्पेक्टर ने जब रुपयों के बारे में पूछा तो बताया कि वह अपनी गुल्लक को तोड़कर यह रुपए लाया है।
कक्षा पांच का छात्र मोहित शुक्रवार की दोपहर में जब बाबा चंद्रभान सिंह के साथ थाना फतेहाबाद पहुंचा तो स्कूल की ड्रेस में था। पैरों में पहने जूते थोड़े फटे हुए थे। इंस्पेक्टर ने कहा कि तुम्हारे पास तो जूते नहीं हैं। इन रुपयों से जूते खरीद लो, दान क्यों कर रहे हो।
मोहित ने कहा कि जूते वो घर से ले लेगा, अभी ये पैसे रख लो। कोरोना के लिए ज्यादा जरूरत है। इंस्पेक्टर के दोबारा कहने पर भी नहीं माना। मोहित के पिता किसान हैं। मां सुनेंद्री देवी गृहिणी हैं। पापा ने बताया कि उनको इस बारे में पता नहीं था। बाबा को साथ में लिया और थाने चला गया।

मोहित के दिए रुपयों को रेड क्रॉस सोसाइटी आगरा के सचिव जिलाधिकारी को भेजा है। इंस्पेक्टर ने मोहित को नए जूते खरीदकर दिए। एसडीएम फतेहाबाद ने उसके घर सम्मान पत्र भेजने की बात कही है। पूठपुरा निवासी कक्षा दो के छात्र इंद्रवीर पुत्र श्रीचंद ने 450 रुपए की धनराशि उपजिलाधिकारी फतेहाबाद एम अरुनमोली को उनके कार्यालय में जाकर भेंट की।