{"_id":"6881b40e9598cc5bc1076784","slug":"class-11-student-committed-suicide-by-hanging-herself-lived-with-her-sister-and-brother-in-law-2025-07-24","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: 11वीं की छात्रा ने फंदा लगाकर दे दी जान, दीदी-जीजा के संग रहती थी वो...मां-बाप की हो चुकी है मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: 11वीं की छात्रा ने फंदा लगाकर दे दी जान, दीदी-जीजा के संग रहती थी वो...मां-बाप की हो चुकी है मौत
Thu, 24 Jul 2025 09:48 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Thu, 24 Jul 2025 09:48 AM IST
सार
11वीं की छात्रा स्कूल से लौटकर घर आई। इसके बाद कमरे में खुद को बंद कर लिया। उसने फंदे पर लटक कर जान दे दी। छात्रा ने ये आत्मघाती कदम क्यों उठाया, इस बारे में जानकारी नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
स्कूल की छात्रा (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : फ्रीपिक
विस्तार
आगरा के सिकंदरा थाना क्षेत्र के शिवाकुंज कॉलोनी में रह रही 11वीं की छात्रा मोहिनी ने बुधवार दोपहर फंदा लगाकर जान दे दी। वह दीदी के घर रह रही थी। दरवाजा तोड़कर शव को फंदे से उतारा गया।
विज्ञापन
Trending Videos
पुलिस के मुताबिक, मोहिनी के माता-पिता की मौत हो चुकी है। वह अपनी बड़ी बहन नेहा और जीजा सुमित के साथ रह रही थी। वह 11वीं कक्षा में पढ़ती थी। सुबह स्कूल गई थी और 11 बजे लौटकर आई। उसके आने पर नेहा अपने बच्चों को स्कूल से लेने चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
इस दौरान मोहिनी घर पर अकेली थी। नेहा बच्चों को स्कूल से लेकर लौटी तो कमरे का दरवाजा बंद था। कई बार आवाज देने के बाद भी मोहिनी ने गेट नहीं खोला। इस पर वह शोर मचाने लगी। आवाज सुनकर पड़ोसी आ गए। पुलिस को बुलाया। सभी ने मिलकर दरवाजा तोड़ा।
अंदर देखा तो मोहिनी का शव कमरे में पंखे के कुंडे के सहारे फंदे से लटका हुआ था। घर में कोहराम मच गया। पुलिस ने पड़ोसियों की मदद से शव को नीचे उतारा। अस्पताल में देखते ही डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि अभी कारण पता नहीं चल सका है।