फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   clashes during wedding ceremony in agra

आगरा में बरात में बवाल: डांस के दौरान छेड़छाड़ पर मारपीट, ईंट-पत्थर भी चले, महिलाओं समेत 15 घायल

Tue, 22 Jun 2021 06:33 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 22 Jun 2021 06:33 PM IST
सार

आगरा के एक गांव में इटावा से आई बरात में कुछ युवकों ने गुंडागर्दी कर दी। युवकों ने पहले तो युवतियों से छेड़छाड़ की, विरोध किया तो बरातियों के साथ मारपीट कर दी। घटना में कई लोग घायल हुए हैं। 

विज्ञापन
clashes during wedding ceremony in agra
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

आगरा के खंदौली थाना क्षेत्र में सोमवार की रात बरात में डांस के दौरान छेड़छाड़ के बाद हमला कर दिया गया। लाठी-डंडे के साथ जमकर ईंट-पत्थर चले। इससे बरात में भगदड़ मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस के सामने भी हमलावर पथराव करते रहे। 

विज्ञापन


पुलिसकर्मियों ने लाठी मारकर हमलावरों को खदेड़ा। हमले में महिलाओं समेत 15 लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। मामले में 16 लोगों के खिलाफ मारपीट, बलवा का मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने छह लोगों को हिरासत में भी लिया है। 
विज्ञापन


घटना सोमवार की रात करीब 12 बजे की है। क्षेत्र के एक गांव में इटावा से बरात आई थी। बैंडबाजे के साथ बरात चढ़ाई के दौरान बराती डांस कर रहे थे, तभी गांव के कुछ युवक भी आकर डांस करने लगे। आरोप है कि इस दौरान युवक बरात में शामिल युवतियों और महिलाओं से छेड़छाड़ करने लगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

विरोध पर युवकों ने किया हमला 
युवकों की हरकत का बरातियों और कन्या पक्ष के लोगों ने विरोध किया। इस पर युवकों ने अपने अन्य साथियों के साथ बरात में लाठी-डंडे से हमला कर दिया। देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच लाडी-डंडे चलने के साथ और पथराव हो गया। इससे बरात में भगदड़ मच गई। 

बराती और बैंडवाले जान बचाकर भाग निकले। बरात में बवाल की सूचना पर टोल प्लाजा चौकी इंचार्ज ललित कुमार फोर्स लेकर पहुंचे। बताया जाता है कि हमलावर पुलिस के सामने भी पथराव करते रहे। इस पर सिपाहियों ने लाठी मारकर हमलावरों को वहां से खड़ेदा। 

थाना प्रभारी अरविंद कुमार निर्वाल ने बताया कि बरात में दो पक्षों में मारपीट और पथराव हो गया था। घायलों में नौ लोगों को अस्पताल भेजकर मेडिकल कराया गया। पुलिस ने अपनी तरफ से दोनों पक्षों के 16 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। कुछ आरोपियों को पकड़ा भी गया है।

रात तीन बजे ही कर दी दुल्हन की विदाई
बरात में हुए हमले के बाद ज्यादातर लोग जान बचाकर घर लौट गए थे। दूल्हे के परिवार और कुछ रिश्तेदार ही बचे थे। ऐसे में आनन-फानन में शादी की रस्में कराकर रात तीन बजे ही दुल्हन की विदाई कर दी गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed