फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   clashes between two sides panic spread due to stone pelting and firing in firozabad

Firozabad News: मथुरा नगर में दो पक्षों के लोग भिड़े, पथराव और फायरिंग से फैली दहशत

Sat, 21 May 2022 06:40 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 21 May 2022 06:40 PM IST
सार

शहर के मथुरा नगर में पांच मई को हुए विवाद के बाद शनिवार दोपहर को दो पक्षों के लोग भिड़ गए। एक पक्ष के लोगों पर फायरिंग करने का भी आरोप है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। 

विज्ञापन
clashes between two sides panic spread due to stone pelting and firing in firozabad
मथुरा नगर में पथराव-फायरिंग के बाद पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फिरोजाबाद में शनिवार दोपहर को उत्तर थाना क्षेत्र के मोहल्ला मथुरा नगर में दो पक्षों के बीच पथराव और फायरिंग से भगदड़ मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस को देख एक पक्ष के लोग मौके से भाग निकले। पुलिस ने घटना की जानकारी कर आरोपियों के यहां दबिश भी दी, लेकिन एक भी आरोपी पुलिस के हाथ नहीं लग सका। 

विज्ञापन


मथुरा नगर निवासी जितेंद्र शंखवार और अमर सिंह वाल्मीकि के बीच पांच मई की शाम को रास्ते से निकलने को लेकर झगड़ा हुआ था। जितेंद्र के चाचा विजय सिंह ने विरोध किया तो अमर सिंह और विजय के बीच मारपीट हो गई थी। इस मामले में मुकदमा भी दर्ज कराया गया था। 

विज्ञापन

पथराव-फायरिंग से फैली दहशत 

शनिवार दोपहर करीब 12 बजे इसी झगड़े को लेकर अमर सिंह पक्ष ने विजय पक्ष पर हमला बोल दिया। अमर सिंह पक्ष ने पथराव और फायरिंग की। दूसरे पक्ष की ओर से भी पथराव हुआ। पथराव और फायरिंग होते ही मोहल्ले में दहशत फैल गई। सूचना पर कोतवाल उत्तर संजीव कुमार दुबे पुलिस बल के साथ पहुंचे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इस बीच अमर सिंह पक्ष के लोग मौके से भाग निकले। घटनास्थल का निरीक्षण कर पुलिस ने अमर सिंह और उनके समर्थकों के यहां दबिश भी दी। लेकिन एक भी आरोपी पुलिस के हाथ नहीं लग सका। थानाध्यक्ष उत्तर संजीव कुमार दुबे का कहना है कि देर शाम तक किसी भी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं आई है। तहरीर आने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

शराब पीने को लेकर हुआ था झगड़ा

मोहल्ले में चर्चा थी कि पांच तारीख को अमर सिंह और जितेंद्र के बीच शराब पीने को लेकर झगड़ा हुआ था। जितेंद्र अमर सिंह को चाचा कहता है। जबकि जितेंद्र के चाचा विजय का कहना था कि जितेंद्र शराब तो पीता है उस दिन जितेंद्र ने शराब नहीं पी थी। अमर सिंह ने अभद्र भाषा का प्रयोग किया था। इसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed