फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   clashes between police and farmers in agra

आगरा में किसानों और पुलिस के बीच टकराव, महिलाओं समेत कई घायल, चार गिरफ्तार

Thu, 11 Oct 2018 11:19 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Updated Thu, 11 Oct 2018 11:19 PM IST
विज्ञापन
clashes between police and farmers in agra
बवाल के बाद पुलिस अधिकारी से वार्ता करते किसान - फोटो : अमर उजाला
आगरा के गांव गुतिला में धरने पर बैठे किसानों को पुलिस ने गुरुवार को बलपूर्वक खदेड़ दिया। इससे भड़के किसानों ने पुलिस और प्रशासन की टीमों पर पथराव कर दिया। इसमें एक गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि लेखपाल घायल हो गया। उधर पुलिस की लाठी लगने से महिलाओं समेत कई किसान घायल हो गए। इसी दौरान एक युवक ने केरोसीन डालकर आत्मदाह की कोशिश भी की।
विज्ञापन


पुलिस ने लेखपाल की ओर से किसानों के खिलाफ सरकारी काम में बाधा डालने, पथराव, मारपीट समेत कई संगीन धाराओं में थाना ताजगंज में केस दर्ज किया है। दो किसानों और दो महिलाओं को शांति भंग की आशंका की धारा में गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन


किसान नेता श्याम सिंह चाहर का कहना है कि प्रशासन ने महिलाओं और बच्चों तक को बेरहमी से पीटा है। किसान सिर्फ अधिगृहण की शर्तों का पालन किए जाने की मांग कर रहे हैं। पुलिस प्रशासन उनके आंदोलन को बलपूर्वक कुचलना चाहता है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कई महिलाएं घायल हुई हैं। उनका उपचार कराया जा रहा है। पुलिस के खिलाफ तहरीर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह है मामला

इनर रिंग रोड के द्वितीय चरण में अधिगृहीत की गई जमीन के मुआवजे की दर से किसान संतुष्ट नहीं है। वे दर बढ़ाने की मांग को लेकर लंबे समय से गुतिला में धरना दे रहे हैं। प्रशासन, एडीए और पुलिस के अधिकारी गुरुवार दोपहर को जमीन पर काम कराने के लिए किसानों को हटाने के लिए पहुंचे थे। इसी पर टकराव हो गया।

समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों ने थाना ताजगंज पहुंचकर किसानों के समर्थन में प्रदर्शन किया। सपा जिलाध्यक्ष राम सहाय यादव ने कहा कि पुलिस ने महिलाओं और बच्चों को पीटा है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सपा किसानों के साथ है।

इस मामले पर सिटी मजिस्ट्रेट प्रभाकांत अवस्थी ने बताया कि किसानों द्वारा इनर रिंग रोड के काम में अवरोध उत्पन्न किया गया। इस पर दो महिला और दो किसानों को शांति भंग की आशंका में हिरासत में लिया गया।

वहीं सीओ सदर उदयराज सिंह का कहना है कि इनर रिंग रोड का काम चल रहा है। कुछ लोग बाधा पहुंचा रहे थे। उन्हें हटाया गया है। उन लोगों ने एक लेखपाल को पीटा है। वह घायल है। केस दर्ज किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed