फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   clashe in ramleela tomatoes and brinjals were thrown Tadka appeared in Ramlila

मथुरा: रामलीला में ताड़का का स्वरूप आते ही मच गया बवाल, फेंके गए टमाटर और बैगन; मची भगदड़

Mon, 16 Oct 2023 12:51 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 16 Oct 2023 12:51 PM IST
सार

राया कस्बे में रामलीला मंचन के दौरान बवाल मच गया। जैसे ही मंच पर ताड़का के स्वरूप का आगमन हुआ तो भीड़ में से टमाटर और बैंगन फेंके जाने लगे। देखते ही देखते शोर हुआ और भगदड़ मच गई।
 

विज्ञापन
clashe in ramleela tomatoes and brinjals were thrown Tadka appeared in Ramlila
ताड़का वध (सांकेतिक फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा के राया कस्बे में रामलीला मंचन के दौरान शरारती तत्वों ने ताड़का के स्वरूप पर पत्थर,बैगन, टमाटर फेंके। इससे पंडाल में भगदड़ मच गई और मंचन रोकना पड़ा। सूचना पर पुलिस पहुंची तब तक शरारती तत्व भाग गए।
विज्ञापन


रामलीला मैदान में शनिवार रात ताड़का वध लीला का मंचन हुआ। ताड़का के स्वरूप पर मंच की तरफ जाते समय शरारती तत्वों ने स्वरूप पर बैंगन, टमाटर और पत्थर मारना शुरू कर दिया। इससे वहां भगदड़ मच गई। दर्शक दीर्घा में बैठे महिला-पुरुष इधर उधर भागने लगे। पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी भाग गए। इस दौरान मंचन बंद करना पड़ा।
विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा बुझाकर मामला शांत कराया। कमेटी अध्यक्ष भूपेश अग्रवाल ने बताया कि कार्यक्रम की अनुमति के बाद भी प्रशासन का कोई सहयोग नहीं मिल रहा है। आए दिन ऐसी हरकतें हो रहीं हैं। कुछ लोग माहौल बिगाड़ने का प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed