{"_id":"5c77b984bdec224b6e13b3e8","slug":"clash-on-tundla-toll-plaza-in-firozabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिरोजाबाद: टोल प्लाजा पर बरातियों के साथ मारपीट, युवक का सिर फूटा, दुल्हन से अभद्रता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिरोजाबाद: टोल प्लाजा पर बरातियों के साथ मारपीट, युवक का सिर फूटा, दुल्हन से अभद्रता
Thu, 28 Feb 2019 04:05 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
Published by: मुकेश कुमार
Updated Thu, 28 Feb 2019 04:05 PM IST
विज्ञापन
कार में बैठा घायल युवक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा-कानपुर हाईवे के टूंडला टोल प्लाजा पर गुरुवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब टोल कर्मचारियों ने दु्ल्हन की विदाकर कराकर लौट रहे बरातियों के साथ मारपीट कर दी। घटना में एक युवक का सिर फूट गया। आरोप है कि टोल कर्मचारियों ने दुल्हन के साथ भी अभद्रता की।
फिरोजाबाद के राजा का ताल स्थित अमित रिसॉर्ट में शादी समारोह के बाद दुल्हन की विदा कराकर बरात लौट रही थी। टूंडला टोल पर वाहनों की लंबी कतार लगी थी, जिसमें बरात के वाहन फंस गए। बरातियों ने टोल कर्मचारियों से जल्दी पर्ची काटने को कहा। इस पर कहासुनी हो गई।
कहासुनी के बाद टोल कर्मचारियों और बरातियों में मारपीट होने लगी। टोल कर्मचारियों ने बरातियों को जमकर पीटा। इसमें एक युवक का सिर फूट गया। मारपीट में अन्य लोग भी घायल हुए हैं। यह भी आरोप है कि टोल कर्मियों ने गाड़ी में बैठी दुल्हन के साथ ही अभद्रता की।
विज्ञापन
सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कार्रवाई की बात कर रही है। हालांकि किसी भी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं दी गई है। वहीं घटना के दौरान काफी देर तक टोल प्लाजा पर अफरातफरी का माहौल बना रहा।