{"_id":"5d52f7598ebc3e6c9568f247","slug":"clash-in-tajganj-police-station-between-two-groups-before-independence-day","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आगराः हाईअलर्ट के बीच हुआ बवाल, शोभायात्रा के दौरान पथराव, खोखे में लगाई आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगराः हाईअलर्ट के बीच हुआ बवाल, शोभायात्रा के दौरान पथराव, खोखे में लगाई आग
Wed, 14 Aug 2019 10:41 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Wed, 14 Aug 2019 10:41 AM IST
विज्ञापन
मौके पर कई थानों का पुलिस फोर्स पहुंच गया
- फोटो : अमर उजाला
ताजगंज के पाक टोला स्थित पुलिया में मंगलवार रात दस दो युवकों में मामूली कहासुनी के बाद जातीय संघर्ष हो गया। दोनों ओर से पथराव हुआ, दो बाइक और एक खोखे में आग भी लगाई गई। पुलिस के पहुंचने पर बवाल थमा। बलवाइयों की धरपकड़ के लिए रात में ही दबिश दी गईं।
विज्ञापन
तुलसी चबूतरा, ताजगंज से दुर्गादास राठौर मंदिर से राठौर समाज की शोभायात्रा निकाली गई थी। जब यह वाल्मीकि बस्ती में पहुंची, तब कुछ युवक एक खोखे के पीछे लघुशंका निवारण करने लगे। वाल्मीक समाज के युवकों ने उन्हें नशे में बताया और ऐसा न करने के लिए कहा।
विज्ञापन
इसी पर दोनों ओर के युवकों के बीच कहासुनी हुई। शोर मचने पर राठौर समाज के 100-150 युवक पहुंच गए। उन्होंने पथराव कर दिया। थोड़ी ही देर में दोनों ओर से पथराव, ईंट फिंकाई होने लगी।
विज्ञापन
Trending Videos
इसी दौरान सिकंदर के खोखे, हीरालाल की बाइक में आग लगा दी गई। पुलिस के पहुंचने के बाद भी पथराव होता रहा। दस मिनट बाद एसएसपी बबलू कुमार और छह थानों की फोर्स पहुंचने पर बलवाई भाग गए।
इस मामले में वाल्मीकि समाज की ओर से तहरीर दी गई है। एसपी सिटी प्रशांत कुमार ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
इस मामले में वाल्मीकि समाज की ओर से तहरीर दी गई है। एसपी सिटी प्रशांत कुमार ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।